जयपुर में कश्मीर के युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में अकेला था कमाने वाला वासिफ, Video

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में कश्मीरी युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। गुरुवार रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 17 वर्षीय वासिफ कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था। जयपुर पुलिस ने पोस्टमार्टक के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।

जयपुर के विश्वकर्मा में करने गए थे कैटरिंग का काम

जयपुर के विश्वकर्मा में करने गए थे कैटरिंग का काम

जयपुर की हरमाड़ा थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि वासिफ जयपुर में कैटरिंग का काम करता था। वह कश्मीर के अन्य युवकों के साथ जयपुर आया था। इनके अलावा कुछ युवक मुम्बई से भी आए हुए थे। दो दिन पहले ये सभी जयपुर के विश्वकर्मा स्थित अनंता मैरिज गार्डन में कैटरिंग का कार्य कर रहे थे। काम पूरा होने के बाद मुम्बई के आदित्य और कश्मीर के वासिफ के बीच ऑटो में बैठने की बात को कहासुनी हो गई थी।

 आदित्य व उसके साथियों ने की मारपीट

आदित्य व उसके साथियों ने की मारपीट

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आदित्य ने अपने साथियों के साथ वासिफ के साथ बुरी तरह मारपीट की। गंभीर रूप से घायल वासिफ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

कश्मीर के अन्य युवक सूफियाना ने मांग की कि वासिफ की हत्या आदित्य व उसके कुछ साथियों ने मिलकर की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं है। वासिफ अपने परिवार में कमाने वाला अकेला था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+