कजाकिस्तान से जयपुर पहुंचे 150 छात्र, अब 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन में
जयपुर। लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेशी वापसी का 'मिशन वंदे भारत' का आगाज हो चुका है। मिशन के दूसरे चरण के अंत में 16 मई से 149 उड़ानों के ज़रिए 31 देशों से भारतीयों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पहले चरण में हजारों भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। अब एक बार फिर 31 देशों की तरफ भारतीय जहाज उड़ान भर रहे हैं। इसी कड़ी में कजाकिस्तान से 150 प्रवासी भारतीय स्टूडेंट को जयपुर लाया गया। जब 150 स्टूडेंट जयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकले तो चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली। हालांकि अभी सभी 150 स्टूडेंट को 14 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा। वतन वापसी की खुशी स्टूडेंट के चेहरों पर साफतौर पर देखी जा सकती है।
बता दें कि 22 मई से फ्लाइट्स का जयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। दुनियाभर में 149 फ्लाइट्स के ज़रिए भारतीय वापस लाए जाएंगे। इनमें राजस्थान के लिए 12 उड़ानें जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। 'मिशन वंदे भारत' के तहत अमेरिका, दुबई, कनाडा, सऊदी अरब, इंग्लैंड, मलेशिया, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, रूस, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, जापान, जर्मनी, इटली, नेपाल और बेलारूस में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications