राजस्थान में कोरोना के 14 नए मामलों से आंकड़ा पहुंचा 93 पर, जयपुर परकोटा-भीलवाड़ा शहर होगा सील
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 14 नए केस सामने आए हैं। 31 मार्च तक पूरे राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव केस 93 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जयपुर परकोटा और भीलवाड़ा शहर पूरी तरह से सील किए जाने की तैयारी है। भीलवाड़ा में तीन अप्रैल से 13 अप्रैल तक महा कर्फ्यू लगाया जाएगा।

बतादें कि राजस्थान के 76 और ईरान से लाए गए 17 संक्रमितों को जोड़कर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 93 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण के चलते दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले भीलवाड़ा में मिले हैं।
जानिए कहां कितने पॉजिटिव
भीलवाड़ा-26
जयपुर-21
झुंझुनूं-8
जोधपुर-24
प्रतापगढ़-2
डूंगरपुर-3
अजमेर-5
सीकर-1
पाली-1
चूरू-1
अलवर-1
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में अब तक 76 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 76 लोगों के अलावा ईरान से लाए गए लोगों में से 17 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं । इस तरह प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 हो चुकी है।
उधर, जयपुर शहर की चारदीवारी के रामगंज बाजार में कोरोना पॉजिटिव 12 केस सामने आने के बाद सरकार ने जयपुर का परकोटा क्षेत्र सील करने का बड़ा फैसला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने इस मामले में निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा परकोटे से बाहर निकले शहरवासियों से तुरंत घरों में लौटने की अपील भी की गई है। अब जयपुर की पुलिस पूरा परकोटा क्षेत्र सील करने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications