Rajasthan: कांग्रेस-RLP के 10 नेताओं ने ज्‍वाइन की BJP, क्‍या तीसरी सूची में मिलेगा टिकट?

rajasthan vidhan sabha chunav 2023 में भाजपा प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची जारी होने से पहले कांग्रेस-आरएलपी के 10 नेताओं ने जयपुर में भाजपा ज्‍वाइन कर ली।

Rajasthan assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सोमवार को कांग्रेस और राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को बड़ा झटका लगा है। आरएलपी व कांग्रेस के दस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली।

जयपुर में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राज्‍यसभा सांसद घनश्‍याम तिवाड़ी व नागौर की पूर्व सांसद व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. ज्‍योति मिर्धा की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

Rajasthan Assembly Elections 2023

इन्‍होंने ज्‍वाइन की राजस्‍थान भाजपा

  • पूर्व आईएएस व जयपुर जिलाधिकारी रहे अंतर सिंह नेहरा
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. सुरेश मिश्रा
  • खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी
  • आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी
  • आरएलपी के वरिष्ठ नेता रेवतराम डागा
  • आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला
  • बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर
  • कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर
  • पूर्व जिला परिषद सदस्य भगवानाराम बुरडक
  • हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला

मोदी की नीतियों से हुए प्रभावित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति एवं जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस और आरएलपी छोड़कर आए 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। भाजपा परिवार में इन सबका स्‍वागत।

राजस्‍थान भाजपा उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची

राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों के‍ लिए भाजपा 41 व 83 प्रत्‍याशियों की दो सूची जारी कर दी हैं। इनमें सात सांसदों समेत ज्‍योति मिर्धा व विश्‍वराज सिंह मेवाड़ जैसे उन नेताओं को भी टिकट मिला, जिन्‍होंने हाल ही भाजपा ज्‍वाइन की थी। ऐसे में क्‍यास यह भी लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की तीसरी या अन्‍य किसी सूची में इन नेताओं में से किसी को प्रत्‍याशी बनाया जा सकता है।

कांग्रेस ने भी जारी कर दी दो सूची

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने भी दो सूचियों में 76 प्रत्‍याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस की अब तक की सूची में ज्‍यादातर चेहरे पुराने ही हैं। 28 में से 21 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को अभी तक टिकट नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+