Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ में मिला अनोखा नारंगी चमगादड़, जानिए Orange Nectar Bat के बारे में

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ऑरेंज बैट यानि नारंगी रंग का चमगादड़ देखा गया है। बताया जा रहा है कि बस्तर से पूर्व केरल और ओडिसा में भी इन चमगादड़ों को देखा गया था।

Orange Nectar Bat: अपने चमगादड़ तो जरूर देखा होगा, क्या अपने कभी रंगीन चमगादड़ देखा है? शायद नहीं,क्योंकि आम तौर पर चमगादड़ काले रंग के होते हैं। किन्तु आपको यह जानकर अचरज होगा कि चमगादड़ नारंगी यानी संतरा रंग के भी होते हैं। जी हां , छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नारंगी चमगादड़ देखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह चमगादड़ बेहद ही दुर्लभ प्रजाति का होगा।

बस्तर में दिखा नारंगी चमगादड़ , जानिए क्या है दूसरा नाम

बस्तर में दिखा नारंगी चमगादड़ , जानिए क्या है दूसरा नाम

छत्तीसगढ़ बस्तर में घने जंगलो के बीच कई रहस्य जीवित हैं,खासकर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में लगातार कई दुर्लभ जीव जंतुओं के पाए जाने की बाते सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस राष्ट्रीय उद्यान में ऑरेंज बैट यानि नारंगी रंग का चमगादड़ देखा गया है। बताया जा रहा है कि बस्तर से पूर्व केरल और ओडिसा में भी इन चमगादड़ों को देखा गया था। इन चमगादड़ो को लोन्कोफिला रोबस्टा यानी ऑरेंज नेक्टर बैट भी कहते हैं। यह चमगादड़ दूसरे चमगादड़ों की तरह निशाचर और सर्वाहारी होते हैं।

गज़ब का है सेंसर सिस्टम

गज़ब का है सेंसर सिस्टम

चमगादड़ एक ऐसा स्तनधारी जीव है, रात के अंधेरे में भी उड़ सकता है। यह जीव तीव्र ध्वनियां पैदा करते हैं, जो निकट की चीजों से टकराकर वापस लौट आती हैं। इन्ही तरंगो से चमगादड़ भांप लेते हैं कि उनकी हवाई उड़ान के बीच कोई अवरोध है कि नहीं। चमगादड़ को आप शाम के बाद आसमान में उड़ान भरते देख सकते हैं। वैसे यह अंधेरी जगह में रहना पसंद करते हैं।

टेक्सास की गुफा में 2 करोड़ चमगादड़

टेक्सास की गुफा में 2 करोड़ चमगादड़

आपने देखा या सुना होगा कि किसी पुराने घर या अँधेरी गुफा में चमगादड़ पाए जाते हैं। बताया जाता है कि चमगादड़ों से भरी सबसे बड़ी गुफा टेक्सास में है। इस गुफा में 2 करोड़ से अधिक चमगादड़ रहते है। यह हर दिन 2 लाख किलो खटमल खा लेते हैं।कोई चमगादड़ एक घंटे में तकरीबन 600 खटमल तक खा सकता है। नींद में कुछ छोटे प्रकार के चमगादड़ के दिल की धड़कन एक केवल 18 बार प्रति मिनट होती है। पर जब वह जाग जाते है तो गति 880 तक पहुँच जाती है।

Recommended Video

    Retirement के बाद Army Dogs के साथ ऐसा क्यों किया जाता है? | वनइंडिया हिंदी *News
    इसलिए लटके रहते हैं उल्टा

    इसलिए लटके रहते हैं उल्टा

    अपने देखा होगा कि किसी पेड़ की डंगाल पर यह किसी गुफा या अन्य संरचना में चमगादड़ उल्टे लटके रहते हैं। दरअसल जब चमगादड़ सोता तो वह उल्टा लटक जाता है। चमगादड़ के उल्टा ततकणे का कारण यह है कि इस पोजीशन से उसे वापस उड़ान भरने में आसानी होती है।यह एकमात्र ऐसी स्तनधारी प्राणी है जो उड़ सकता है। पक्षियों से खूबी होने के बावजूद यह जीव उनकी भांति जमीन से उड़ान नहीं भर सकता है।

    यह भी पढ़ें Kanger Valley National Park: यहां 80 से अधिक प्रजाति की तितलियां बनाती है वादियों को रंगबिरंगा,आइये कभी बस्तर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+