नक्सलियों ने मालगाड़ी रुकवाकर लगा दी इंजन में आग
Naxalites stopped the goods train and set fire to the engine
जगदलपुर,23 फरवरी । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। मंगलवार देर रात को माओवादियों ने किरंदुल-कोत्तावालस रेललाइन में एक मालगाड़ी के इंजन को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पहले मालगाड़ी के ड्राइवर, सहायक चालक और गार्ड को इंजन से नीचे उतारा,फिर उनका वायरलेस सिस्टम छीनकर उन्हें वहां से भगाकर इंजन में आग लगा दी।

दरअसल बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बचेली में रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी मंगलवार रात को 150 माओवादियों में रेड लाइट दिखाकर पहले मालगाड़ी रुकवा दी ,उसके बाद रेलगाड़ी के चालक, सहायक चालक,सुरक्षा गार्ड को इंजन से नीचे उतारकर घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों से बचकर मालगाड़ी का चालक दल ने पैदल ही जंगलो से होते बचेली स्टेशन जाकर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापटनम की तरफ जा रही थी।
यह भी पढ़ें नक्सलियों का TCOC अभियान शुरू, जानिए क्यों है यह समय फोर्स के लिए खतरे की घंटी?
गौरतलब है कि गर्मी का मौसम आते ही नक्सली वारदातों में तेजी देखी जाती है। अगले कुछ महीनो तक नक्सल उत्पात ही घटनाओ में तेजी दर्ज किये जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच कल ही बस्तर के अलग-अलग इलाकों में माओवादी हलचलें महसूस की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications