बीजापुर में नक्सलियों ने की जनअदालत लगाकर 3 युवाओं की हत्या

जगदलपुर,07 जनवरी। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर 3 आदिवासी युवाओं की हत्या कर दी है।मिली जानकरी के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को नक्सलियों ने जनअदालत का आयोजन किया था ,जिसमे स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी मे नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो युवकों और एक युवती की हत्या कर दी। हालांकि घटना के संबंध में बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने जारी अपने बयान में कहा है कि नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर जिन्हें मारा है, वह आदिवासी ग्रामीण नहीं बल्कि नक्सलियों के ही साथी हैं । बहरहाल इस घटना के बाद से बीजापुर इलाके के ग्रामीणों मे दहशत हैं।

NAXAL JANADALAT

Recommended Video

    Rakeshwar Singh Manhas: नक्सलियों के चंगुल से Rakeshwar Singh आजाद, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    क्या होती है नक्सलियों की जनअदालत?

    दरअसल जिन इलाकों में नक्सलियों का वर्चस्व होता है ,वह उसे कायम रखने के लिए अक्सर जनअदालत का आयोजन करते रहते हैं। जनअदालत में आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर उनकी शंकाओ का समाधान करने के अलावा,आरोप तय करके फैसला सुनाया जाता है।जनअदालत में आरोप और सजा दोनों नक्सली ही तय करते हैं,लेकिन फैसला भीड़ से पूछकर लिया जाता है।

    यह भी पढ़ें हाथियों का उत्पात रोकने ओड़िसा से टिप्स लेगा छत्तीसगढ़

    हम राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं: भूपेश बघेल

    इधर घटना के दूसरे ही दिन शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर की चंदखुरी पुलिस अकादमी में आयोजित पुलिस अधिकारियों के दीक्षांत समारोह के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जितनी संभावनाएं हैं ,उतनी चुनौतियां भी हैं ,लेकिन हमारी सरकार ने सभी चुनौतियों को स्वीकार किया है। राज्य के अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के इंतजामों में तालमेल बिठाना भी एक बड़ी चुनौती रही है। हम राज्य के प्रत्येक नागरिक को ऐसा सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमे वह भयमुक्त होकर जीवनयापन करने के साथ समाजविरोधी गतिविधियों का खुलकर प्रतिकार कर सके। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीते 3 सालों में छत्तीसगढ़ में सरगुजा से लेकर सुकमा तक भयमुक्त वातावरण का निर्माण हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+