Shankaracharya निश्चलानंद सरस्वती ने जबलपुर में क्यों कहा कि RSS चीफ भागवत के पूर्वज स्वर्ग में रो रहे होंगे
RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जमकर बरसे। वर्ण व्यवस्था पर दिए भागवत के बयान को गाली बताया।

Shankaracharya Nischalanand Saraswati: गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने वर्ण व्यवस्था और ब्राह्मणों पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान पर तीखा हमला किया हैं। एमपी के जबलपुर पहुंचे और कई कार्यरामों में शामिल हुए। स्वामी निश्चलानंद बोले कि भागवत के पूर्वज स्वर्ग में रो रहे होंगे।
दरअसल RSS चीफ ने कुछ दिनों पहले वर्ण व्यवस्था पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था यह व्यवस्था ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई। इसी बयान के सवाल पर निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत ब्राह्मण है। उनका यह बयान सुनकर स्वर्ग में उनके पूर्वज रो रहे होंगे और यह गाली से कम नहीं हैं।
Recommended Video

आगे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अन्य मुद्दों पर भी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बोले कि संतों के समर्थन सरकार हैं। संत हमेशा सभी का हित चाहते हैं। उनकी बातों का सरकार के समर्थन न करने से कुछ बिगड़ने वाला नहीं हैं।
कुछ दिनों पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने छत्तीसगढ़ में राज्य की तारीफ की थी। उन्होंने राम-राज्य जैसे हालात बताए थे। इस पर जब निश्चलानंद सरस्वती से प्रतिक्रिया जानी तो उनका कहना था कि वहां कांग्रेस की सरकार है, इसलिए अविमुक्तेश्वरानंद ने ऐसा बयान दिया।

निश्चलानंद ने कहा है कि पूरा विश्व आर्यों की संतान है। पहले सिर्फ आर्य निवासरत थे। मौजूदा वक्त में मुसलमान हो या फिर ईसाई सभी आर्यों की संताने हैं। सभी के पूर्वज एक ही थे। जिस तरह धर्म बंटे है, उसका कोई आधार नहीं।
आपको बता दें कि बीते दिनों बाबा रामदेव ने भी इसी तरह का बयान भिंड में दिया था। मुसलमानों की उत्पत्ति पर रामदेव ने कहा था कि 99 फीसदी मुस्लिम औरंगज़ेब के बाद बने। तीन चार सौ साल पहले हमारे और मुसलमानों के पुरखे एक ही थे। रामदेव ने चिन्मयानन्द स्वामी की कथा के दौरान हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर भी बयान दिया था। निश्चलानंद भी उसी अंदाज में बयान देते नजर आए।
ये भी पढ़े- शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह को बताया वैष्णव,कहा- जम्मू कश्मीर में है समाधि












Click it and Unblock the Notifications