शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह को बताया वैष्णव,कहा- जम्मू कश्मीर में है समाधि
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने धर्मांतरण के संबंध में कहा कि, मैं ईसाइयों से कहता हूं आप वह ईसा मसीह को मानते हैं, तो उनके बारे में कितना जानते हैं?
आदिवासी हिन्दू हैं या नहीं ? यह सवाल हमेशा सियासी गलियारों में गूंजता रहा है। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण के मामले दिए गए बयान के बाद शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भी अपनी बात रखी है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती कहा है कि, हर वर्ग के पूर्वज सनातनी और हिंदू हैं। इसके अलावा उन्होंने ईसा मसीह को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

धर्मांतरण पर किया प्रहार, पूछा- नया पाकिस्तान बनाना चाह रहे हैं?
जगदलपुर में धर्म सभा के बाद शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान धर्मांतरण के मामले पर सवाल उठाया कि हिंदुओं की संख्या भारत से घटाकर क्या देश को नया पाकिस्तान बनाना चाह रहे हैं? उन्होंने प्रश्न खड़ा किया कि आदिवासी हिंदू नहीं तो फिर कौन हैं? उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने कहा है, हम हिंदू हैं। आदिवासियों यहां भी दाह संस्कार होता है।

ईसाइयों से पूछा सवाल, कही बड़ी बात
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने धर्मांतरण के संबंध में कहा कि, मैं ईसाइयों से कहता हूं आप वह ईसा मसीह को मानते हैं, तो उनके बारे में कितना जानते हैं? शंकराचार्य जी ने कहा कि, ईसा मसीह को वैष्णव बताते हुए कहा कि रोम में स्थित ईसा प्रतिमा वैष्णव तिलक में है, लोग ईसा मसीह के नाम पर ईसाई धर्म अपना रहे हैं, उन लोगों को उनका इतिहास ज्ञात नहीं है। ईसा मसीह 3 साल तक भारत में थे। गौरतलब है कि कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एक समाधि को लेकर स्थानीय लोगो का मत है कि यह ईसा मसीह की समाधि है। हालांकि, ऑफिशियली समाधी को एक मध्यकालीन मुस्लिम उपदेशक यूजा आसफ का मकबरा माना जाता है।

बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का किया बचाव
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि आरएसएस संचालक रहे सुदर्शन ने ईसा मसीह के संबंध में बताया था ईसा मसीह को जब सूली पर चढ़ाकर सोचा गया कि वह मर जाएंगे, लेकिन ईसा मसीह जीवित अवस्था में पैदल ही भारत के जम्मू कश्मीर पहुंच गए थे,जहां आज भी ईसा मसीह की समाधि है। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि वह किसी न किसी तरह से हिंदुत्व को बचा रहे हैं, चमत्कार पर जानना है तो उनके पास जा कर देख लीजिए।
Recommended Video

योगी की प्रशंसा , मोदी को आत्मावलोकन की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बड़ी बातें कहते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जिस दिन गौरक्षकों को गुंडा कहना छोड़ देंगे,तभी से उनको हिंदुओं का पक्षधर मानूंगा। उन्होंने मोदी को कूटनीति में विश्व विख्यात बताते हुए कहा कि मोदी को खुद में खुद का निरीक्षण करना चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी में अनुशासनके साथ बहुत गुण हैं। इसके अलावा उनमे राजनीति और शासन करने की क्षमता भी है।
यह भी पढ़ें शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- ईसा मसीह थे हिन्दू, आदिवासियों ,आरक्षण पर भी कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications