Asad encounter: ‘अपराधियों से जैसा व्यवहार होना चाहिए, वही हो रहा... यूपी एनकाउंटर पर बोले केन्द्रीय मंत्री

जबलपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने यूपी में हुए गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज है। अपराधियों के साथ सही व्यवहार हो रहा है।

‘अपराधियों से जैसा व्यवहार होना चाहिए, वही हो रहा...तोमर

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को हुए एनकाउंटर में मारा डाला। इस एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी बयान दिया है। जबलपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहा कानून का राज है। यही वजह है कि जो लोग जनता के लिए आतंक का पर्याय बन रहें है उनको किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जाएगा।

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में अब अपराधियों के साथ जिस तरह का व्यवहार होना चाहिए वह हों रहा है, इसमें कही से भी कोई भी कंजूसी नही बरती जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग घोषित अपराधी थे, इनके खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज थे। उमेश पाल हत्याकांड में इनका नाम था।

‘अपराधियों से जैसा व्यवहार होना चाहिए, वही हो रहा...तोमर


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को इस एनकाउंटर पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ 5-5 लाख रुपए का इनामी था। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने के बाद से असद और गुलाम मोहम्मद फरार थे जिनका कि आज एनकाउंटर हुआ है।

नरेंद्र सिंह तोमर जबलपुर पहुंचे तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड यात्रा को भी आड़े हाथों लिया। तोमर बोले कि कांग्रेस में अब लोग ही कहां है? दिग्विजय सिंह के साथ कौन चलेगा? हार तरफ बढ़ रही कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली, उसका परिणाम पूरे देश ने देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+