दो अभ्यर्थियों की मौत के बाद 3 जून को फिर होगा पुलिस आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट

the physical test of police constable recruitment will be held again on June 3 पिछले दिनों जबलपुर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में दो प्रतिभागियों की मौत हो गई थी

जबलपुर, 01जून: आग बरसती गर्मी में जबलपुर स्थित 6वीं बटालियन परेड ग्राउण्ड में टले पुलिस आरक्षक भर्ती की फिजिकल परीक्षा 3 जून से फिर शुरू होने जा रही है। इस सिलसिले में विभाग ने संबंधित उम्मीदवारों को पहले ही सूचना भेज दी थीं। आपको बता दें कि पिछले दिनों यहाँ शारीरिक परीक्षा के दौरान के दो अभार्थियों की मौत हो गई थीं। जिसके बाद भीषण गर्मी में परीक्षा प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे। बाद में कुछ वक्त के लिए भर्ती प्रक्रिया को विराम दे दिया था। अब एक बार फिजिकल टेस्ट होंगे, जिसमें 800 मीटर दौड़ और अन्य शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

police

आपको बता दें कि पिछले दिनों जबलपुर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में बालाघाट और सिवनी के रहने वाले दो प्रतिभागियों की मौत हो चुकी थीं। जब भीषण गर्मी में भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा को लेकर सवाल उठे तो शारीरिक परीक्षा दो जून तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद आईटीबीपी (ITBP) भारत तिब्बत सीमा पुलिस की भर्ती परीक्षा में भी एक युवक की जान चली गई। मृतक बालाघाट जिले का रहने वाला था। जिसमें बताया गया था कि मृतक ने 5 किलोमीटर की दौड़ में सफलता हासिल कर ली थी, लेकिन अचानक थोड़ी देर बाद उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

exam

ग्राउंड में रहेंगी चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ की तैनाती
बीते दिनों में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार 6 वीं बटालियन अफसरों ने परेड ग्राउंड में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश जारी किये है। स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम तैनात की जारी हैं। अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ भी रखा जायेंगा। ताकि दौड़ वगैरह के शारीरिक टेस्ट के दौरान यदि किसी प्रतिभागी को तकलीफ होती है तो उसकी फ़ौरन जांच की जा सकें। बटालियन के कमांडेंट ने कहा है कि जो उम्मीदवार बाहर के है उनको आश्रय स्थलों में परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रवेश कर सकेंगे। उनके अभिभावक को साथ रहने की पात्रता रहेंगी। परेड स्थल पर शीतल पेय जल और एम्बुलेंस का इंतजाम करने भी कहा गया है।

ये भी पढ़े-3 जुलाई को होगी MPPSC की परीक्षाएं, उम्मीदवारों को 28 मई से आवेदन की सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+