3 जुलाई को होगी MPPSC की परीक्षाएं, उम्मीदवारों को 28 मई से आवेदन की सुविधा

साल 2021 और 2022 में मप्र लोकसेवा आयोग की अलग-अलग स्थगित परीक्षाओं को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। 2021 के आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट 28 मई से 6 जून तक निर्धारित की गई है। MPPSC

जबलपुर, 25मई: मप्र लोकसेवा आयोग यानि MPPSC के स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख को लेकर बना सस्पेंस अब ख़त्म हो गया हैं। स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2021 और डेंटल सर्जन एग्जाम 2022 की परीक्षाएं 3 जुलाई को कराने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक तौर पर इसकी आयोग ने स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख की जानकारी अपनी वेबसाईट पर भी अपलोड कर दी है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के आवेदकों के लिए भी सुविधा फिर से प्रारंभ कर दी गई है।

mppsc

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी
साल 2021 और 2022 में मप्र लोकसेवा आयोग की अलग-अलग स्थगित परीक्षाओं को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। 2021 के आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट 28 मई से 6 जून तक निर्धारित की गई है। इसी तरह यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के लिए भी आवेदन उपरोक्त निर्धारित तारीखों के मध्य दिए जा सकेंगे। इन परीक्षाओं से सम्बंधित सभ प्रकार की जानकारी आयोग ने अपनी वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर अपलोड की है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि परीक्षाओं में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेंगा।

exam

EWS कैटेगरी के सभी आवेदकों को 5 साल की छूट
EWS श्रेणी के आवेदकों के लिए पांच वर्ष की छूट सभी प्रकार की भर्तियों में मान्य रहेंगी। आपको बता दें कि अदालत के अंतरिम आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है। रोजगार पंजीयन की छूट को एकरूपता बनाये रखने के लिए दी जा रही है। सभी तरह के उम्मीदवारों हेतु 23, 25, 28 मई से 6 जून तक आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। ताकि सभी आवेदन करने में कोई भी कैंडिडेट वंचित न रह सकें।

file

मप्र के इन शहरों में होगी परीक्षाएं
स्थगित स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2021 और डेंटल सर्जन एग्जाम-2022 की परीक्षाएं 3 जुलाई को होगी।आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम की तारीख डिक्लियर की गई है। जुलाई में होने वाली दोनों परीक्षाओं के लिए मप्र के भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गए है। सभी सेंटर्स पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा होगी। एग्जाम के करीब एक सप्ताह पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी SMS और ई-मेल के जरिये मिल जायेंगी। नए रोल नंबर के साथ एडमिट कार्ड www.mponline.gov.in और http://mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+