नए पंख लगाने सिंधिया की लॉन्चिंग, सिंधिया करेंगे नई फ्लाईट का शुभारम्भ तो वही जेपी नड्डा का तीन दिवसीय दौरा

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंत्री बनने के बाद जबलपुर में 31 जून को पहली लॉन्चिंग है। उनके प्रोग्राम को लेकर समर्थक उत्साह से लबरेज हैं।सिंधिया ने महाकौशल में भी अपनी अलग पहचान बनाई है

जबलपुर, 30 मई: मप्र में लोकल बॉडी इलेक्शन का बिगुल बजते ही, सियासी दलों ने आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया हैं। छोटे चुनावों के बहाने दिग्गज नेताओं की निगाह आगे के बड़े चुनावों पर भी हैं। मैदानी स्तर पर भाजपा की तैयारियां दिखाई भी पड़ने लगी है। सौगातों की झड़ी भी लगी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एमपी दौरे के एक दिन पहले यानि 31 जून को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जबलपुर में लॉन्चिंग है। यहाँ वह जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर की नई फ्लाईट सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। सिंधिया का यह जबलपुर टूर इसलिए भी ख़ास है क्योकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने फिर मंत्री बनने के बाद वह पहली बार आ रहे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो और तीन जून को जबलपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

जबलपुर में करीब 12 घंटे रहेंगे सिंधिया

जबलपुर में करीब 12 घंटे रहेंगे सिंधिया

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंत्री बनने के बाद जबलपुर में 31 जून को पहली लॉन्चिंग है। उनके प्रोग्राम को लेकर समर्थक उत्साह से लबरेज हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने महाकौशल में भी अपनी तरह की छवि कायम की हैं। खासकर यूथ लॉबी के लिए पसंदीदा चेहरे के रूप में सिंधिया समर्थकों का बड़ा ग्रुप हैं। जो उनकी राह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुका हैं। ज्योतिरादित्य ने पिछले दिनों जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के नई विमान सेवाओं की सौगात दी थी। महाकौशल को मिली इस बड़ी उपलब्धि का सिंधिया शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शहर में पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम भी हैं। इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में भी सिंधिया शामिल होंगे, साथ ही बीजेपी के संभागीय कार्यालय में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

2 जून को आयेंगे जेपी नड्डा

2 जून को आयेंगे जेपी नड्डा

सिंधिया के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी जबलपुर में दो दिवसीय दौरा है। 1 जून को नड्डा का भोपाल में आगमन होंगा। जहाँ पार्टी के कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके अगले दिन दो जून को जबलपुर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सम्मलेन आयोजित है। उसमें शामिल होने के बाद नड्डा का वन टू वन संवाद प्रोग्राम भी है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मुताबिक बूथ लेवल तक पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति से परिचित हो सकें, साथ जनता की अपेक्षाओं को किस तरह पूरा करने की कोशिश की जाएं, इसके लिए पार्टी ने यूथ कनेक्ट अभियान चलाया है। इसी अभियान को गति देने नड्डा आ रहे है। जेपी नड्डा ने अपने तय कार्यक्रमों में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करने का फैसला भी लिया है। जिससे कार्यकर्ताओं में नड्डा के आगमन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

यूथ और बूथ ही पार्टी की मजबूत रीढ़

यूथ और बूथ ही पार्टी की मजबूत रीढ़

बीजेपी का मानना है कि राजनीति के बदलते परिवेश में यूथ की अपनी अलग अहमियत हैं। युवा विचारों, उनकी कार्यक्षमता और सोचने समझने की सामाजिक ताकत पार्टी को नई दिशा देती है। चुनाव के दौरान बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी को जीत हासिल कराती हैं। इसलिए पार्टी का फोकस यूथ और बूथ दोनों पर ही है। नड्डा के गुरु मन्त्र के सहारे युवाओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करना बड़ा लक्ष्य है। सोशल कनेक्टविटी के हर संसाधन से पार्टी का हर कार्यकर्ता लैस होकर जनता के बीच पहुंचे और अपनी सरकार की नीतियों, किये गए विकास कार्यों को आम मतदाता समझ सके, इसके लिए पार्टी ने अलग मास्टर प्लान बनाया है। जिसके गुर जेपी नड्डा अपने यूथ कनेक्ट प्रोग्राम में बताएँगे।

नड्डा का जबलपुर में होगा रोड-शो

नड्डा का जबलपुर में होगा रोड-शो

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर से गहरा नाता रहा है। पारिवारिक रूप से उनका जबलपुर में भी संबंध है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका जबलपुर प्रवास अब अलग महत्त्व रखने लगा है। भोपाल के कार्यक्रमों के बाद जब नड्डा का डुमना एयरपोर्ट पर आगमन होगा, जिनकी आगवानी करने महाकौशल के सभी बड़े नेता पहुंचेंगे। शहार के प्रमुख मार्गों में नड्डा के रोड-शो का कार्यक्रम भी है। एयरपोर्ट से जुलूस की शक्ल में रोड शो निकाला जायेंगा। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह मंच तैयार किये जायेंगे। प्रशासन ने भी शहर आ रहे दिग्गज नेताओं के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रोड शो हो या फिर अन्य दूसरे कार्यक्रम, उनमे किसी तरह का कोई खलल उत्पन्न न हो, इसकी रिहर्सल भी की जा रही है। जगह-जगह बैरिकेटिंग की जायेंगी और ट्रेफिक डायवर्ट रूट भी तैयार कर लिए गए हैं। नड्डा का जिन स्थलों पर कार्यक्रम है, वहां अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात करने के निर्देश भी दिए गये है। इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सक्रिय है, जो जबलपुर, भोपाल से लेकर दिल्ली तक हर इनपुट शेयर कर रही है। पुलिस के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर नड्डा से विशेष रूप से उन्ही लोगो को मिलने दिया जाएगा, जो पार्टी द्वारा अधिकृत होंगे।

ये भी पढ़े-BJP त्रिदेव टेक्नोलॉजी से जीतेगी पंचायत नगरीय निकाय चुनाव, कांग्रेस में अब सिर्फ दो बंटाधार बचे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+