BJP त्रिदेव टेक्नोलॉजी से जीतेगी पंचायत नगरीय निकाय चुनाव, कांग्रेस में अब सिर्फ दो बंटाधार बचे
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का तीन दिवसीय मप्र प्रवास कई मायनों में अहम् माना जा रहा हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव और उसके पहले त्रिस्तरीय पंचायत नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने वाली हैं।
जबलपुर,26 मई:मध्यप्रदेश में दौरे पर आ रहे रहे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर पार्टी ने तूफानी तैयारियां शुरू कर दी है। अभी तक तय हुए प्रोग्राम के मुताबिक नड्डा 1 जून को भोपाल, और उसके अगले दो दिन यानि 2-3 जून को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन पर स्वागत वंदन समेत रोड शो कार्यक्रम भी हैं। इसके अलावा बीजेपी की कोर टीम की बैठक भी होगी। गुरुरुवार को जबलपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश प्रवास इस बार कई मायनों में अहमियत रखता हैं। कार्यकर्ता उमंग उत्साह के साथ जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी करेंगे तो वही मंडल बूथ स्तर के पदाधिकारियों से नड्डा रु-बरु होंगे।

BJP में त्रिदेव टेक्नोलॉजी और पारंगत है बूथ कार्यकर्ता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि मप्र में पार्टी बूथ स्तर तक अपनी जड़े गहरी किये हुए हैं। डिजिटल युग में प्रदेश में 95 फीसदी बूथ डिजिटल होना बड़ी उपलब्धि हैं। हर कार्यकर्ता आम जनमानस से जुड़ा रहे और पार्टी की रीति-नीति जनता तक पहुंचे, इसके लिए लगातार अभियान चलाये गए हैं। सबसे बड़ी ताकत त्रिदेव तकनीक है, जिसमें बीजेपी का हर कार्यकर्ता पारंगत हैं। उसी को आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

नड्डा का यूथ कनेक्ट संवाद और रोड-शो
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का तीन दिवसीय मप्र प्रवास कई मायनों में अहम् माना जा रहा हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव और उसके पहले त्रिस्तरीय पंचायत नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के पहले चुनावी माहौल बनाने की कोशिश भी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से मौजूदा लोकल बॉडी इलेक्शन सेमीफाइनल से कम नहीं। जनता का पार्टी पर पूरा फोकस करने की टिप्स भी राष्ट्रीय अध्यक्ष देंगे। विशेषकर पार्टी की यूथ लॉबी यानि बूथ लेवल तक यूथ कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे संवाद स्थापित करेंगे। नड्डा के प्रोग्राम शैड्यूल में इस कार्यक्रम को यूथ कनेक्ट संवाद नाम दिया गया हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो भी होगा।

बीजेपी के लिए मई की अहमियत !
मध्यप्रदेश में साल 2022 का मई माह बीजेपी के लिए कई मायनों में अहमियत बढाता जा रहा हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल की नगरी उज्जैन आ रहे हैं। उनके बाद पार्टी सुप्रीमों जेपी नड्डा का आगमन होने जा रहा हैं। यही वह महीना है जिसमें OBC आरक्षण का पेंच सुप्रीम कोर्ट से सुलझा और अब लोकल इलेक्शन कराये जाने का रास्ता खुला। महीने भर के भीतर तीन दिग्गजों की एमपी में मौजूदगी शायद आने वाले वक्त में विधानसभा फिर लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों का रोड मैप बनाने में ये प्रोग्राम मदद करें।

कांग्रेस में अब बचे है सिर्फ दो बंटाधार
मप्र में शुरू हुए चुनावी समर में अब नेता अब अपने तरकश से एक दूसरे पर बयानों के तीर भी छोड़ रहे हैं। अदालत के आदेश और गाइड लाइन के मुताबिक निकायों में OBC आरक्षण के सामने आये नतीजों पर भी सियासत गर्म हैं। चुनाव में OBC वर्ग को ज्यादा फायदा न मिलने के पीछे कांग्रेस ने जहाँ भाजपा पर निशाना साधा, तो वही बीजेपी इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मान रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि आरक्षण के नाम पर कांग्रेस ने छलावा किया हैं। जनता असलियत जान चुकी है और गांव से लेकर शहर तक निकाय चुनावों के नतीजें कांग्रेस को सबक सिखायेगें। प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि स्वार्थ की खातिर कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को अलविदा कह ही दिया है, अब कांग्रेस में सिर्फ दो बंटाधार बचे हैं। उनमें नंबर एक कमलनाथ है और दूसरे दिग्विजय सिंह।












Click it and Unblock the Notifications