डंपर नहीं निकलने दिया तो ठेकेदार ने ग्राम सचिव के मार दी गोली, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Jabalpur News, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जलबपुर जिले के खमरिया थाना अंतर्गत गांव बिछुआ में एक ठेकेदार द्वारा ग्राम सचिव के गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली ग्राम सचिव के पैर में लगी है। गोली मारे जाने की सूचना पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम लगाकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने गोली मारने के आरोपी ठेकेदार महगवां बरेला निवासी प्रशांत यादव की गिरफ्तार की मांग की। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम सचिव प्रहलाद को रांझी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया।
ये भी पढ़ें : Chhindwara : भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, वो सगाई के बाद करता था उसे भगा ले जाने की बातें
एएसपी संजीव उइके ने बताया कि ठेकेदार प्रशांत यादव का डंपर बिछुआ गांव से निकल रहा था। इस दौरान ग्राम सचिव प्रहलाद सीसी रोड बनवा रहा था। प्रशांत को प्रहलाद ने सड़क से डंपर निकालने से रोक दिया और इसी बात पर उनका विवाद हो गया, जिसमें कथित रूप से गोली चलाई गई, हालांकि प्रहलाद के पैर में चोट के निशान को देखकर पुलिस गोली चलाए जाने के आरोप को संदिग्ध मान रही है। वास्तविकता का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications