Chhindwara : भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, वो सगाई के बाद करता था उसे भगा ले जाने की बातें

Chhindwara News, छिन्दवाड़ा। बहन के आशिक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारने वाले एक युवक और उसके साथियों को शनिवार को कुंडीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों ग्राम सोनाखार में शक्कर मिल के पास कच्ची सड़क पर एक युवक की लाश मिली थी। जिसके गले मे धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

Murder of sister lover in chhindwara

युवक के शव की शिनाख्त मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिरेगांव थाना चौरई निवासी रजनीश पिता रमेश वर्मा के रूप में हुई थी। इस हत्याकांड की पुलिस ने जब तफ्तीश की तो मामला प्रेम प्रसंग का पाया। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक रजनीश वर्मा की प्रेमिका के भाई आशीष वर्मा पिता संतोष वर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो आशीष पुलिस के सामने टूट गया। उसने अपने साथी शंकर पिता महदू वर्मा निवासी पालादौन और आकाश पिता दयाराम वर्मा निवासी पालादौन के साथ हत्या करने की बात कबूल ली।

ये भी पढ़ें : राजस्थान बॉर्डर: नापाक हरकत पर एक्टिव हुई एंटी एयर स्ट्राइक गन, फिर पाक ने चूं भी नहीं किया

यह है हत्या की वजह

आरोपियों ने पुलिस को बताया आशीष वर्मा की बहन की सगाई होने के बाद भी मृतक रजनीश उसे शादी के पहले भगा ले जाने की बात कर रहा था। इसलिये उन्होंने पहले रजनीश से दोस्ती की। जिसके बाद उसे पार्टी के बहाने शराब पीने के लिए सोनखार शक्कर मिल के पीछे ले गए। जहाँ शराब ने नशे में आरोपियों ने पहले चाकू से उसका गला काटा, फिर पीठ और पेट मे भी वार किया। इसके बाद पत्थर से उसका चेहरा कुचला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+