जबलपुर : अब ऑटो चालक को पीटने वालों का वीडियो वायरल, बोलते दिखे-'अपराध पाप, पुलिस हमारी बाप'
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के शोभापुर इलाके में ऑटो चालक को पीट-पीटकर अधमरा करने के आरोपियों का अब पुलिस ने जुलूस निकाला है। मंगलवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने नंगे पांव सड़कों पर घुमाया ताकि लोगों में बदमाशों का कोई खौफ ना रहे।
Recommended Video

पैदल ही सड़कों पर घुमाया
हथकड़ी लगे दोनों आरोपियों को पुलिस ने पैदल ही सड़कों पर घुमाने के साथ-साथ उनसे बुलवाया कि 'अपराध पाप, पुलिस हमारी बाप...।' दो दिन पहले ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब इन आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ऑटो चालक के साथ जबलपुर में क्या हुआ था
दरअसल, हुआ यह था कि जबलपुर के शोभापुर इलाके से ऑटो लेकर एक युवक गुजर रहा था। सामने से स्कूटी पर सवार होकर एक युवती आ रही थी। स्कूटी और ऑटो की टक्कर हो गई थी। इसके बाद युवती ने फोन करके अपने रिश्तेदारों को वहां बुला लिया।

मार-मारकर अधमरा किया
युवती के रिश्तेदारों ने ऑटो चालक पर कहर बरपा दिया। उसे बेहरमी से पीटा। लोहे के लोहे के फट्टे से भी उसके पैरों पर वार किया, जिससे पैर टूट गए और ऑटो चालक बेसुध हो गया। उसके बाद आरोपी ही उसे मोटरसाइकिल पर टांगकर अस्पताल लेकर गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications