Priyanka Gandhi ने MP को दी 5 गारंटी, सरकार को बताया रिश्वतराज, घोटालाराज

प्रियंका गांधी ने मप्र की संस्कारधानी के मंच से मोदी-शिवराज के डबल इंजन-ट्रिपल इंजन सरकार को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा मप्र में 18 साल से रिश्वतराज, घोटाला राज चल रहा है। जनता से पूछा इन्हें नहीं हटाया तो आपका क्या होगा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं थीं। यहां चुनावी शंखनाद करते हुए उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने मंच से कहा कि मप्र में पिछले 18 साल से रिश्वतराज, घोटाला राज चल रहा है। धनबल, से जनादेश को कुचला जा रहा है। जनता का शोषण हो रहा है। आपके साथ गलत हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने मंच से मप्र की जनता को पांच गारंटी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम पांच गारंटी दे रहे हैं। सरकार बनते ही इन्हें 100 फीसदी पूरा किया जाएगा। इसमें महिलाओं को हर महीने हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपए का मिलेगा। 100 यूनिट बिजली सबसे के लिए माफ, 200 यूनिट बिजली का बिल हॉफ होगा तथा मप्र में पुराना पेंशन लागू करेंगे। इसके अलावा किसानों का बकाया कर्ज माफ किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने मप्र की जनता को दी पांच गारंटी

कांग्रेस महासचिव के मप्र दौरे को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह नजर आया। प्रियंका गांधी ने मंच पर आते ही नर्मदे हर, नर्मदा मैया की जय के साथ संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने जबलपुर का इतिहास बताते हुए, महापुरूषों को नमन करते हुए स्थानीय नब्ज थामने का प्रयास किया। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि आज के समय में हमारे अंदर राजनीति में आस्था क्यों नहीं है, क्यों चुनाव के वायदे, घोषणाएं पूरी नहीं करते। ऐसे वायदे करके जाते हैं जिनमें नेताओं की खुद की आस्था नहीं होती। जीतकर भूल जाते हैं।

शिवराज का नाम लिए बगैर सरकार को कटघरे में खड़ा किया
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि पिछले 18 साल से मप्र में धनबल से जनादेश को कुचला जा रहा है। यहां रिश्वतराज, घोटालों का राज चल रहा है। भयंकर महंगाई है। जनता के कोई काम नहीं हो रहे। महाकाल लोक निर्माण तक में भ्रष्टाचार करने से नहीं चूके। उन्होंने एक आंकड़ा बताते हुए कहा कि सरकार ने तीन साल में मात्र 21 लोगों को नौकरियां दी है! बेरोजगारी चरम पर है, नए शिक्षा संस्थान नहीं खोले।

Recommended Video

      Priyanka Gandhi Live: Jabalpur से प्रियंका का चुनावी शंखनाद | MP Election 2023 | वनइंडिया हिंदी

      मोदी की गालियों वाली लिस्ट से लंबी मप्र के घोटालों की लिस्ट है
      प्रियंका गांधी ने कहा मप्र में राशन घोटाला, व्यापम घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला स्कॉलरशिप घोटाला, कोरोना घोटाला, खनन घोटाला, बिजली घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला... जैसे तमाम घोटाले हुए हैं। घोटालों में मप्र टॉप पर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदीजी ने जो गालियों की लिस्ट बताई थी, यहां के घोटालों की लिस्ट उससे ज्यादा लंबी है। महाकाल लोक में हवा में मूर्तियां इमारतें गिर रही हैं, कहां जाकर रूकेंगे ये लोग।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+