PM Narendra Modi ने नागपुर- जबलपुर गैस पाइप लाइन परियोजना का किया शिलान्यास, महाकौशल की बदलेगी तस्वीर
PM Narendra Modi reached Jabalpur: मध्य प्रदेश के महाकौशल के विकास में पंख लगाने के मकसद से पीएम मोदी जबलपुर पहुंचे। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। केंद्र-राज्य सरकार के मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होने ठीक पहले मोदी का यह दौरा कई मायनों में याद रखा जाएगा। बहुप्रतीक्षित गेल इंडिया की दो परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया। 1103 करोड़ रुपये की लागत से नागपुर-जबलपुरप्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का लाखों उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
इसके अलावा विजयपुर-औरैया प्राकृतिक गैस पाइप लाइन परियोजना का पीएम मोदी ने लोकार्पण किया। इसमें लगभग 1765 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। गेल इंडिया के चेयरमेन संदीप गुप्ता ने इस परियोजना को महाकौशल के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। जिसका लाभ नागपुर से जबलपुर के बीच कई जिलों को होगा।

बताया गया कि अगले साल अक्टूबर 2024 तक जबलपुर जिले के हर घर में घरेलू गैस मिलना शुरू हो जाएगी। करीब 317 किमी इस गैस लाइन के जरिए बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया,डिंडौरी, होशंगाबाद, नरसिंहपुर,सागर,विदिशा और अनूपपुर के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक लगभग 26 लाख पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया हैं। 550 से अधिक सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे।
इसी तरह मोदी ने 252 किमी लंबी विजयपुर-औरैया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का लोकार्पण किया। किफायती ईधन की आपूर्ति के उद्देश्य से गुना, जालौन, औरैया जिलों और उसके आसपास के क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस मुहैया हो सकेगी। चुनाव से पहले एमपी के खाते में आई इन उपलब्धियों के दम पर जनता का दिल जीतने की भी कोशिश हैं। पाइप लाइन के जरिए गैस वितरण की व्यवस्था अभी तक इंदौर-भोपाल जैसे बड़े क्षेत्रों में थी। जिसका लाखों लोगों को लाभ मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इन दोनों परियोजनाओं की सौगातों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार का भी आभार जताया।












Click it and Unblock the Notifications