Modi की गारंटी है Madhya pradesh विकास में टॉप पर आएगा, भाजपा के संकल्प को महाकौशल करेगा मजबूत
Modi's guarantee Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत पूरे महाकौशल के लिए बुधवार का दिन बेहद ख़ास था। रानी दुर्गावती की 500वीं जयन्ती पर जबलपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गारंटी दी कि विकास के मामले में मध्य प्रदेश टॉप करेगा। भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोग प्रपंच कर रहे हैं।
भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता वंचितों को वरीयता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को उनका हक देने का काम भी भाजपा ने किया है। आजादी के बाद दशकों तक जो दल सरकार में बैठा रहा, उसने एक ही काम किया, एक ही परिवार की चरण वंदना की। देश की परवाह नहीं की। देश को आजादी सिर्फ एक परिवार ने नहीं दिलाई थी, देश का विकास सिर्फ एक ही परिवार ने नहीं किया।

मोदी ने जब संबोधन शुरू किया तो नर्मदा की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि जबलपुर का आज एक नया ही रूप देख रहा हूँ। जबलपुर में जोश है, महाकौशल में मंगल है उमंग है उत्साह है। ये जोश उत्साह दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या हैं? इसी उत्साह के बीच रानी दुर्गावती की जयंती मनाई जा रही हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक पवित्र कार्य करने जुटे हैं। पूर्वजों का ऋण चुकाने इकठ्ठे हुए हैं। भरोसा जताया है कि दुर्गावती का स्मारक बनने के बाद, हर किसी का यहां आने का मन करेगा। क्योकि रानी दुर्गावती का जीवन सर्वजन हिताय की सीख देता हैं।












Click it and Unblock the Notifications