PM Awas Yojana: MP के साढ़े चार लाख फैमिली की Happy Diwali, पीएम मोदी धनतेरस पर कराएंगे गृह प्रवेश
(PM Awas Yojana) मप्र के साढ़े चार लाख परिवारों झोली इस बार की दीपावली खुशियों से भर देंगी। अपने खुद के घर में पहुंचकर लोगों के चेहरे चमकेंगे और उनके अपने घर का सपना पूरा होगा। यह सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने जा रहे है। 22 अक्टूबर को सतना जिले में आयोजित गृह प्रवेशम प्रोग्राम में पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। पात्र हितग्राहियों को जैसे ही इस आयोजन की खबर लगी है, उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अपने घर का सपना होगा पूरा
चाहे कोई भी हो, हर किसी की जिंदगी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का घर हो। अपने नाम और अपनी चीज का अलग ही सुकून होता है। ऐसा ही कुछ इस दीपावली पर मप्र के साढ़े चार लाख परिवारों को उन पलों का सुखद अहसास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को धनतेरस पर नए घर में प्रवेश मिलेगा। उनके सपनों का संसार बनकर तैयार है। जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, कराएंगे गृह प्रवेशम
दरअसल 22 अक्टूबर धनतेरस के दिन सतना जिले में गृह प्रवेशम कार्यक्रम है था। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। जो मप्र के 4 लाख 50 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। इसी के साथ हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत नए घर की चाबी सौंप दी जाएगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर CM ने दिए निर्देश
गृह प्रवेश के इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए हैं। जबलपुर संभाग के जिलों के पात्र परिवारों को लाभ मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गृह प्रवेशम के कार्यक्रम जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर आयोजित किए जायेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जबलपुर से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी., जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकडे, अपर कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंत्रिमंडल की बैठक में कूनो और महाकाल लोक की चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रि- परिषद की बैठक भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को भव्य और दिव्य श्री महाकाल लोक का शिवार्पण करने उज्जैन पहुँचे थे। इससे पहले वे 17 सितंबर को अपने जन्म-दिन पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों की सौगात देने मध्यप्रदेश आए थे। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए सीएम ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को बधाई दी। सीएम बोले कि दूसरे महाद्वीप से चीता लाने की पहल देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी। श्री महाकाल लोक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन कर रहे हैं।

गांव और महाकाल लोक का जल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक गाँव के लोगों को श्री महाकाल लोक का दर्शन कराने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। ऐसा कार्यक्रम बनाया जा सकता है, जिसमें प्रत्येक गाँव से लोग जल लेकर निकलें और महाकाल लोक स्थित रूद्रसागर में जल अर्पित करें। इसके साथ ही शिव भक्त रूद्रसागर का जल लेकर अपने गाँव पहुँचे। वह जल गाँव के कुएं, बावड़ी या अन्य जल-स्रोतों में डाला जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई आरंभ कर सामाजिक क्रांति की शुरूआत की गई है। इस कार्य को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications