MP पुलिस को महंगी पड़ी नाईजीरियन युवक की गिरफ्तारी, देश वापसी में खर्च होंगे लाखों रूपए
मध्य प्रदेश के जबलपुर से अनोखा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मेट्रोमोनियल फ्रॉड के चलते नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं नाइजीरियाई युवक को पुलिस हिरासत में रखने के बाद अब वापस उसके देश भेजा जाना है, जहां इसमें लाखों रुपए खर्च होने की संभावना जताई जा रही है।
नाइजीरियाई युवक पर पिछले कई सालों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जहां इस मुकदमे में कोर्ट ने नाइजीरियन युवक को दोष मुक्त किया है। वहीं इसके बाद अब पुलिस को नाइजीरियन युवक को छोड़ना होगा, लेकिन उसके पास वीजा नहीं होने के चलते वह भारत में नहीं रह सकेगा। यही कारण है कि, उसके वीजा की व्यवस्था कराई जा रही है, जब तक वह जबलपुर पुलिस के पास रहेगा, जहां पुलिस उसके खाने और रहने का खर्च उठाएगी।

जानकारी के मुताबिक, युवक को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में लंबे वक्त तक चले मुकदमे के बाद उसे कोर्ट ने दोष मुक्त करार दिया है, लेकिन युवक के पास वीजा नहीं है। ऐसे में वह जैसे ही थाने से या जेल से बाहर आएगा, वैसे ही उसका भारत में रहना गैर कानूनी माना जाएगा। यही कारण है कि, पुलिस उसके वीजा की व्यवस्था करवा रही है, जिसके चलते जब तक उसका वीजा नहीं बन जाता। वह पुलिस के पास रहेगा। युवक के पास उसके देश वापस जाने के लिए भी पैसे नहीं है, जिसके चलते पुलिस को अपने खर्चे पर उसे उसके देश भिजवाना होगा, जिसमें लाखों रुपए खर्च होने की संभावना है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही नाइजीरियन युवक को उसके देश भेजने का प्रबंध किया जाएगा, जहां इसके लिए पुलिस अलग-अलग स्तर पर काम कर रही है.
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल लोक में MLA के बेटे की कार देख गुस्सा हुए कलेक्टर, जमकर लगाई फटकार, Video












Click it and Unblock the Notifications