Ujjain News: महाकाल लोक में MLA के बेटे की कार देख गुस्सा हुए कलेक्टर, जमकर लगाई फटकार, Video
मध्यप्रदेश के उज्जैन में नाग पंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं, जहां आम से लेकर खास तक सभी भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बीच देवास विधायक गायत्री राजे पवार के पुत्र विक्रम राजे पवार भी अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां वे साथियों के साथ अपनी कार को महाकाल लोक में लेकर चले गए थे।
विक्रम राजे पावर और उनके दोस्तों की इस हरकत से कलेक्टर और एसपी नाराज हो गए, जहां दोनों ने ही विधायक के पुत्र और उनके समर्थकों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं कलेक्टर ने तुरंत विधायक पुत्र और उनके साथियों की गाड़ियों को महाकाल लोक से बाहर करवाया।

महाकाल लोक के पास बने चेकिंग पॉइंट पर हुए इस पूरा घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो में कलेक्टर और एसपी, विधायक पुत्र विक्रम राज पवार और उनके साथियों को फटकार लगाते हुए उनकी गाड़ियां बाहर करवाई। महाकाल लोक में गाड़ियां प्रतिबंधित है, और नाग पंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते महाकाल लोक में गाड़ियों को प्रतिबंधित किया गया था। इस बीच विधायक पुत्र और उनके साथी सुरक्षाकर्मियों से बहसबाजी करते हुए अपनी गाड़ियां लेकर महाकाल लोक में चले गए थे। वहीं जब कलेक्टर और एसपी ने यह घटनाक्रम देखा तो उन्होंने तुरंत विधायक पुत्र और उनके साथियों को डांटते हुए गाड़ियों को बाहर किया।
उज्जैन में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे थे, जहां साल में केवल एक बार नाग पंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट गुरुवार के रात्रि 12 बजे पूजा-अर्चना के बाद खुल गए थे, जहां गुरुवार की रात्रि 12 बजे से लेकर शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे तक लगभग 2 लाख लोगों ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं। भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे थे, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान ने नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain News: नाग पंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर के द्वार, मंदिर में कुछ ऐसा देख चौंक गए श्रद्धालु












Click it and Unblock the Notifications