Diwali 2023 में जबलपुर का नर्मदा तट जगमगाया, दीपोत्सव कार्यक्रम में दिखी अनूठी छठा

Jabalpur news: एमपी के जबलपुर में की पिछले साल की तरह इस वर्ष भी संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट ग्वारीघाट में 'नर्मदा तट पर एक दीप समुर्द्धि के लिए' दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। सनातन धर्मालंबियों ने माँ के तट को दीपों से सजाया।

संतजनों की मौजूदगी में शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माँ नर्मदा अष्टक और महाआरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद नर्मदा भक्तों ने स्वयं के लाये हुए दीपों से पूरे ग्वारीघाट को जगमगा दिया।

Narmada-bank-of-Jabalpur-lit-up-in-Diwali-2023

कार्यक्रम में जनसमुदाय को साँसद राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा हम सनातनी लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ करते है और हमारा सबसे बड़ा पर्व दीपावली तो रोशनी, हर्ष उल्लास का ही पर्व है इसलिए गत वर्ष हमने जबलपुर के नर्मदा तट ग्वारीघाट में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी और उस समय पूज्य संतो ने निर्देशित किया था कि हर वर्ष यह आयोजन होना चाहिये उसी कड़ी में इस वर्ष भी दीपावली की पुर्व संध्या पर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्कारधानी के नर्मदा भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

उन्होंने कहा सुखद बात है कि आने वाली 22 जनवरी को 600 साल बाद प्रभु भव्य मंदिर में विराजित होंगे आपसे आह्वान है कि इस शुभ अवसर के हम साक्षी बने और प्रभु रामलला के दर्शन करे। सिंह ने इस अवसर पर जबलपुर संसदीय क्षेत्र सहित समस्त देशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+