Jabalpur News: बीजेपी नेत्री सना खान मर्डर केस, नागपुर पुलिस हत्यारे पति के घर की फिर लेगी तलाशी
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आया बीजेपी नेत्री सना खान मर्डर केस से पुलिस ने पर्दा भले ही उठा दिया, लेकिन उसकी लाश का अभी तक पता नहीं चल सका। आरोपी पति द्वारा जुर्म कबूलने के बाद शव की तलाश में पुलिस के हाथ खाली हैं।
सना के पति अमित साहू को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी द्वारा बताए गए हिरन नदी के मुहाने और उसके आसपास लाश खोजने के टीम जुटी। जबलपुर पुलिस के साथ नागपुर पुलिस ने 6 दिनों तक नदी में शव खोजती रही लेकिन वहां से टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
हत्या के इस सनसनीखेज प्रकरण में आरोपी के खिलाफ सबूत ठोस बने रहे, पुलिस के सामने यह भी बड़ी चुनौती हैं। कानून के जानकार अधिवक्ता सम्पूर्ण तिवारी का कहना है कि यदि हत्या के किसी केस में मृतक का यदि शव बरामद नहीं होता है, तो आरोपी को सजा में कई तरह से लाभ भी मिल सकता हैं। लिहाजा अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस अपनी केस डायरी को किन तथ्यों-सबूतों के साथ कोर्ट में पेश करती हैं।

अमित का दोबारा खंगाला जाएगा घर
इधर जबलपुर एसपी टीके विधार्थी का कहना है कि आरोपी जब गिरफ्तार नहीं हुआ था, उस वक्त उसके घर पर भी दबिश दी गई थी। मजिस्ट्रेट की अनुमति से घर की छानबीन की गई थी। उस वक्त कोई ख़ास सबूत नहीं मिले थे। अब खबर है कि महाराष्ट्र के नागपुर की मानकापुर पुलिस भी अपने स्तर पर आरोपी अमित का घर की तलाशी लेगी। 18 अगस्त तक वह रिमांड पर हैं।
ये था मामला
अमित साहू उर्फ पप्पू हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हुए उसने सना खान से करीब 6 माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच काफी पहले से जान-पहचान थी। एक अगस्त को सना जबलपुर स्थित अमित के ढाबा पहुंची। जहां दोनों के बीच ढाबा पैसों को लेकर विवाद हुआ था। अमित ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जो कहानी बताई, उसमें सना द्वारा 50 लाख रुपये ढाबा संचालन के लिए देने की बात स्वीकार की हैं। रुपयों का यही लेन-देन हत्या की वजह बना।












Click it and Unblock the Notifications