Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SpiceJet मुंबई जबलपुर फ्लाइट हुई डायवर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा...Video Viral

जबलपुर, 21 अगस्त: हवाई यात्रियों के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट एक बार फिर मुसीबत बनी। मुंबई से जबलपुर के लिए विमान में सवार हुए यात्रियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि मौसम ख़राब होने की वजह से विमान जबलपुर में लैंड नहीं हो सका और फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई। लगभग 10 घंटे यात्री परेशान हुए फिर सुबह 4 बजे फ्लाइट वापस मुंबई पहुंची। इस बीच यात्रियों ने बदसलूकी के आरोप भी लगाए।

जाना था जबलपुर, वापस लौटे मुंबई

जाना था जबलपुर, वापस लौटे मुंबई

शनिवार को मुंबई से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट के विमान SG3003(bom-Jlr) ने उड़ान भरी थी। जिसे अपने तय समय में जबलपुर लैंड करना था। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से यात्रियों से भरा यह विमान जयपुर डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को कई घंटो तक जहाज में ही बैठाए रखा गया। बाद में देर रात विमान वापस मुंबई ही रवाना करना पड़ा।

बदइंतजामियों से परेशान यात्रियों ने मचाया हंगामा

बताया जा रहा है कि विमान में लगभग आधा सैकड़ा यात्री सवार थे, कई घंटे तक जहाज एक शहर से दूसरे शहर घूमता रहा। यात्रियों ने इस बारे में वजह जानने की कोशिश की तो स्पाइस जेट का स्टाफ जबाब देने तैयार नहीं हुआ। फिर जयपुर में घंटो विमान में बैठे यात्रियों का सब्र का बांध टूट गया। यात्रियों के हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें यात्री अपनी परेशानी का जिक्र कर रहे है।

स्पाइस जेट ने किया ट्वीट

जब यात्री कई घंटे हलाकान हुए तब कही घंटो बाद स्पाइस जेट ने ट्वीट करके जानकारी दी कि मौसम ख़राब होने की वजह से विमान जबलपुर में लैंड नहीं कर सका। यह सुनकर यात्री और भड़क गए। आरोप लगाया गया कि विमान के उड़ान भरने से पहले क्या कंपनी को ख़राब मौसम की जानकारी नहीं थी। वही कंपनी के इंफोर्मेशन सिस्टम पर भी फ्लायर्स ने नाराजगी जताई।

यात्रियों का आरोप स्पाइस जेट का स्टाफ बेकार

राशू खन्ना नाम के एक फ्लायर ने स्पाइस जेट के ट्वीट पर रिप्लाय किया कि यात्री किस तरह से परेशान हुए। राशू ने लिखा कि शाम 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट लगभग 11 बजे जयपुर डायवर्ट की गई। फिर अगली सुबह चार बजे वापस मुंबई पहुंची। इस दौरान कंपनी का स्टाफ बहुत बुरे तरीके से पेश आया। आगे लिखा गया कि DGCA के एक्शन के बाबजूद कंपनी का स्टाफ सुधरने तैयार नहीं।

कुछ दिनों पहले विमान में टपक रहा था पानी

कुछ दिनों पहले विमान में टपक रहा था पानी

कुछ दिनों पहले मुंबई से जबलपुर पहुंचे इसी विमान की बदइंतजामियों की एक और पोल खुली थी। विमान के अंदर छत से पानी टपक रहा था, यात्रियों ने उस वक्त भी हंगामा मचाया था। आए दिन इस कंपनी के विमान का सफ़र यात्रियों को नई मुसीबतों के साथ उनकी मंजिल पर पहुंचाता है। हवाई सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के दावे करने वाले स्थानीय नेता भी चुप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+