MP news: फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एएसपी अमृतलाल मीणा के खिलाफ FIR, जबलपुर में भी रही पोस्टिंग

MP news: यूं तो पुलिस को चोर-उचक्कों और अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करते देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश में पुलिस को अपने महकमे के ही एक बड़े अफसर के खिलाफ FIR दर्ज करना पड़ा। मामला एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा का है।

मीणा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रणाम पत्र बनवाया और उपयोग किया। इसी के आधार पर पुलिस विभाग में उन्होंने नौकरी भी हासिल की। शिकयतों पर एक्शन न होने पर फरियादी ने हाई कोर्ट की शरण ली। फिर मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विदिशा के एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले अमृतलाल रायसेन जिले में एएसपी थे। उन्होंने लटेरी तहसील से जाति प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसमें आनंदपुर थाना क्षेत्र का निवासी होना बताया था। रायसेन जिले में पदस्थ रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमृतलाल मीणा के खिलाफ विदिशा जिले के आनंदपुर थाने में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मीणा वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ हैं।

MP-news-case-filed-against-ASP-Amritlal-Meena

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में साल 2016 में राज्य स्तरीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस दौरान कई अधिकारियों पर केस दर्ज हुए थे, लेकिन मीणा तब हाइकोर्ट से स्टे लेकर आ गए थे। अब स्टे की अवधि समाप्त होते ही उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विदिशा के एएसपी समीर यादव ने बताया कि जांच समिति की ओर से 7 दिसंबर को आनंदपुर थाने में अमृतलाल मीणा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। अब उन्हें दोबारा स्टे मिलने की बात सामने आई है, इसलिए आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

एडीशनल एसपी अमृतलाल मीणा के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के पूरे के पूरे सिस्टम संचालकों को ही नोटिस जारी कर हाजिर होने के आदेश दिए हैं। मामले के पिटीशनर सागर निवासी विनयकांत सुहाने के एडवोकेट निखिल तिवारी ने पूरा मामला उजागर किया।

  • वर्ष 1995-96 में हुई पीएससी परीक्षा में आरोपी अमृतलाल मीणा डीएसपी के लिए चयनित हुए। इस परीक्षा में उन्होंने स्वयं को अनुसूचित जनजाति का सदस्य बताया था एवं जो जाति प्रमाण पत्र लगाया गया था वो तहसील लटेरी जिला विदि​शा से जारी किया गया बताया था।
  • 1996 में चयनित हो जाने के बाद अमृतलाल मीणा को ज्वाइनिंग 1999 में मिली अर्थात सिलेक्शन के 3 साल तक उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी गई। इस दौरान यह मामला जांच के लिए हाईपॉवर स्क्रूटनी कमेटी में भेजने का विचार किया गया, परंतु बाद में नहीं भेजा गया और ज्वाइनिंग दे दी गई।
  • 1999 से लगातार आज तक लगभग 15 साल तक अमृतलाल मीणा न केवल लगातार सेवा में हैं बल्कि इस दौरान उन्हें पदोन्नति भी मिली।
  • पिटीशनर श्री सुहाने ने इस मामले की तह तक जाने के लिए आरटीआई के तहत तहसील लटेरी जिला विदिशा से जानकारी मांगी कि क्या अमृतलाल मीणा उनके प्रभावक्षेत्र के निवासी हैं, तहसील प्रशासन लटेरी द्वारा बताया गया कि अमृतलाल मीणा पुत्र श्री रामदयाल मीणा प्रपौत्र श्री बिहारीलाल मीणा उनके इलाके के निवासी नहीं हैं।
  • अमृतलाल मीणा तहसील लटेरी से जारी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी प्राप्त कर रहे हैं तो उधर तहसीलदार का कहना है कि वो यहां के निवासी ही नहीं हैं। यहां बता दें कि उन दिनों मध्यप्रदेश के केवल सिरोंज अनुविभाग में मीणा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिला था, शेष मध्यप्रदेश में कहीं भी यह दर्जा नहीं मिला था।
  • पिटीशनर सुहाने ने इसकी पड़ताल की तो आरटीआई के तहत मिली जानकारी में पता चला कि अमृतलाल मीणा पुत्र रामदयाल मीणा प्रपौत्र श्री बिहारीलाल मीणा ग्राम हरीच्छा जिला गुना के निवासी हैं। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+