क्या जहर बुझी बातें 10 जनपथ से रिचार्ज कराते है कांग्रेस के खड़गे? जबलपुर में बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी बवाल जारी हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खड़गे के बयान पर तीखे अंदाज में पलटवार किया।

narottam msihra mp

MP home minister narottam mishra: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान के बाद सियासत उफान पर हैं। सीएम शिवराज के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी खड़गे पर तीखा हमला किया। उन्होंने सवाल किया कि इतनी जहर बुझी बातें वो लाते कहां से है?

खड़गे ने जितनी जहर बुझी बातें की है। क्या ऐसी बातों के लिए वो दस जनपथ में रिचार्ज कराने जाते है? गृह मंत्री ने यह पलटवार खड़गे के जहरीले सांप की तरह मोदी... वाले बयान पर किया। इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा था कि राहुल की मोहब्बत की दुकान में खड़गे नफरत बेच रहे हैं।

Recommended Video

    क्या जहर बुझी बातें 10 जनपथ से रिचार्ज कराते है कांग्रेस के खड़गे? जबलपुर में बोले नरोत्तम मिश्रा
    bjp

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी याद दिलाया कि ऐसी ही जहर बुझी बातों की वजह से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। सोनिया गांधी का भी उदहारण दिया। साथ ही दिग्विजय सिंह पर तय हुए आरोप का भी जिक्र किया। नरोत्तम बोले कि मई आ रहा है कि खड़गे को भी परिणाम भुगतना पड़ेगा।

    kharge

    नरोत्तम मिश्रा ने यह बयान जबलपुर में दिया। वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुई नक्सली वारदात की भी निंदा की। हमले में 11 जवानों की मौत पर दुःख जताया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस सरकार के राज्य का फर्क भी बताया।

    उन्होंने कहा कि एमपी छत्तीसगढ़ में दोनों राज्यों की सरकारें, पुलिस और विचार सामने हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हाथों जवान मारे जा रहे हैं और एमपी में हमारे जवान नक्सलियों को मार रहे हैं। वहां कांग्रेस सरकार अपनी कमियों को छिपाकर बच नहीं सकती हैं। केंद्र सरकार पर दोष मढ़ना भी निराधार हैं। मौजूदा साल में एमपी में 8 नक्सली मारे जा चुके हैं।

    नरोत्तम ने यह भी कहा कि एमपी में चाहे कितना भी बढ़ा अपराधी क्यों न हो, उसे 24 घंटे से ज्यादा बाहर रहने नहीं देंगे। राज्य में लॉ इन ऑर्डर बनाए रखने कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। एमपी शांति का टापू है और आगे भी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+