Karnataka election: राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में खड़गे बेच रहे 'नफरत', सीएम शिवराज का पलटवार
कर्नाटक चुनाव प्रचार में अपने बयान को लेकर बुरी तरह बीजेपी से घिरे खड़गे को सीएम शिवराज सिंह नफरत बेचने वाला बताया है। उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का जिक्र किया।

Karnataka election: 'पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह..' बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भले ही सफाई देते हुए खेद जता दिया, लेकिन बीजेपी का हमला जारी हैं। बयान पर अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी पलटवार किया। सरकार के मंत्री भी कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खड़गे के बयान को रीट्वीट करते हुए लिखा कि-
राहुल जी की 'मोहब्बत की दुकान' में 'खड़गे जी' नफरत बेच रहे है। वो भूल जाते है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बाबा नीलकंठ की कृपा है, वो सारा विष पी लेते है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में सियासी दलों के नेताओं में एक से बढ़कर एक बयान देने की होड़ मची हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के जहरीले सांप वाले बयान से पार्टी खुद घिर जायेगी, यह शायद खड़गे ने भी नहीं सोचा था। बीजेपी कांग्रेस को चौतरफा घेर रही हैं।
इस तरह के बयानों की वजह से पिछले दिनों राहुल गांधी को भी कोर्ट से सजा मिली। उससे पहले भी कांग्रेस के कई लीडर्स घिरते अपने बयानों से घिरे है और कई मामले कोर्ट में है। एमपी का चर्चित राजा पटेरिया का मामला भी बीते कुछ महीने पहले का ही है।

पटेरिया ने भी इसी पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। जब मामले ने तूल पकड़ा तो बीजेपी ने कांग्रेस के बुरी तरह घेरने के साथ पटेरिया के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करवा दिया था। फिर पटेरिया गिरफ्तार होकर जेल पहुंचे और ढाई महीने बाद कोर्ट से जमानत मिल पाई थी।
हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुए तो उनको सफाई देने मजबूर होना पड़ा। बाद में खेद जताते हुए कहा कि उनकी वैचारिक लड़ाई है। उनका बयान न व्यक्तिगत तौर से प्रधानमंत्री मोदी के लिये था, ना किसी और व्यक्ति विशेष के लिए।












Click it and Unblock the Notifications