मप्र हाईकोर्ट जज पुरुषेन्द्र कौरव का दिल्ली तबादला, कॉलेजियम की अनुशंसा पर अन्य 5 न्यायधीशों का भी स्थानांतरण
न्यायधीश पुरुषेन्द्र कौरव छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् से भी जुड़े रहे। कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अतिरिक्त हाईकोर्ट बार एसोसियेशन में सहसचिव की जिम्मेदारी भी निभाई।
जबलपुर, 27 मई: मप्र हाईकोर्ट में पदस्थ न्यायाधीश पुरुषेन्द्र कौरव समेत अन्य 6 न्यायधीशों का तबादला किया गया हैं। यह स्थानांतरण उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की अनुशंसा पर किया गया है। पुरुषेन्द्र कौरव मप्र में महाधिवक्ता भी रह चुके है। कुछ माह पूर्व उन्हें मप्र हाईकोर्ट में न्यायधीश के रूप में नियुक्ति किया गया था। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की अनुशंसा पर जिन न्यायधीशों का स्थानांतरण हुआ है उनकी सूची इस प्रकार हैं-
• न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह (आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय तक);
• न्यायमूर्ति चित्तरंजन दास (उड़ीसा उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित);
• न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा (त्रिपुरा उच्च न्यायालय से उड़ीसा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित);
• न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर (मणिपुर उच्च न्यायालय से गुवाहाटी उच्च न्यायालय में स्थानांतरित);
• न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालयों से बॉम्बे उच्च न्यायालय तक);
• न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव (मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय)।

न्यायधीश बनने के पहले दो बार महाधिवक्ता रहे कौरव
न्यायधीश पुरुषेन्द्र कौरव छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् से भी जुड़े रहे। कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अतिरिक्त हाईकोर्ट बार एसोसियेशन में सहसचिव की जिम्मेदारी भी निभाई। बाद में जून 2009 में उप महाधिवक्ता फिर साल 2012 में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्ति हुई थी। इसके बाद जून 2017 में मप्र एडवोकेट जनरल रवीश कुमार अग्रवाल के हटने के बाद उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके पश्चात जब कांग्रेस सरकार हटी तो दोबारा महाधिवक्ता बने। अक्टूबर 2021 में न्यायधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications