MP Congress में नजर आएगा 'प्रियदर्शिनी वचन पत्र', जबलपुर में प्रियंका गांधी कर सकती है जारी
MP Congress will issue 'Priyadarshini': मध्य प्रदेश में कांग्रेस महिला वोटर्स को लुभाने अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। जून से नयापन नजर आने वाला हैं। जबलपुर में प्रियंका गांधी 'प्रियदर्शिनी वचन पत्र' जारी कर सकती हैं।

MP Congress will issue 'Priyadarshini Vachan Patra': मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जून से सियासी जंग के नए पन्ने खुलना शुरू होने वाले है। सूबे की बीजेपी सरकार के मास्टर स्ट्रोक 'लाड़ली बहना योजना' की पहली किश्त की राशि जहां महिलाओं के खाते में पहुंचेगी, तो ठीक दो दिन बाद एमपी में प्रियंका गांधी की एंट्री से बड़ा धमाका होने वाला है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर में 12 जून को पार्टी के विजय 2023 अभियान का शंखनाद करेंगी। ये मौका एमपी कांग्रेस के लिए कई मायनों में खास हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस पहले वाली 'कांग्रेस' बदली-बदली नजर आएगी।
खबर है कि कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के लाड़ली बहना योजना के जबाव में लॉन्च की गई नारी सम्मान योजना का 'महिला वचन पत्र' प्रारूप तैयार हो गया हैं। वचन पत्र समिति की मुहर लगने के बाद इसे 'प्रियदर्शिनी' नाम दिया गया है। वचन पत्र समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वचन पत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।

भोपाल पार्टी मुख्यालय से इस बात के संकेत मिले है कि 'प्रियदर्शनी वचन पत्र' प्रियंका गांधी जबलपुर में जारी करेंगी। जो इंदिरा गांधी की यादों को भी ताजा करेगी। इस बहाने यह संदेश देने की भी कोशिश है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पार्टी का बीजेपी की तरह ज्यादा फोकस महिलाओं पर ही रहेगा।
हालांकि अंतिम फैसला पीसीसी चीफ कमलनाथ को लेना अभी बाकी हैं। प्रदेश में 2करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला वोटर हैं। जिसमें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिला वोटर वाले 16 क्षेत्र शामिल हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने कांग्रेस की रणनीति में महिला वोट बैंक सबसे बड़ा टारगेट और चुनौती भी हैं।

क्योकि शिवराज सरकार अपने चारों कार्यकाल में महिलाओं वर्ग के लिए तमाम योजनाएं लागू कर अंगद की तरह पैर जमाने में कामयाब रही। चुनावी साल है और चार महीने बचे है तो इस बीच सरकार और भी कई घोषणाएं कर सकती हैं।
कर्नाटक इलेक्शन जीतने के बाद कांग्रेस उसी रुतबे के साथ एमपी में भी बीजेपी से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं। बीजेपी अभियान में जिस तरह अपने पुराने नेताओं के आदर्श को मंच पर रखती हैं। उसी तरह कांग्रेस का 'प्रियदर्शिनी' और भी कई ऐसे नाम के सहारे पॉलिटिकल माइलेज लेने का बड़ा प्लान है।












Click it and Unblock the Notifications