MP में सीएम शिवराज के प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में भी बह रही विकास की गंगा: सांसद राकेश सिंह
मध्य प्रदेश अब विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हैं। सीएम शिवराज सिंह और पीएम मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में भी विकास की गंगा बह रही हैं। यह बात जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर कही।

MP CM Shivraj singh: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल में ग्रामीण इलाकों की सूरत बदल गई हैं। कभी पिछड़ेपन की छाप थी, लेकिन आज उन गांव का स्वरूप बदल गया हैं। यह कहना जबलपुर के बीजेपी सांसद राकेश सिंह का। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे राकेश सिंह आम जनता से रु-बरु हुए। लोगों ने सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं पर संतोष जाहिर किया। विशेषकर महिलाओं ने नारा दिया कि 'मौजूदा भाजपा सरकार, गांव में लाई विकास की बहार'।

जबलपुर सांसद राकेश सिंह पनागर विधानसभा पहुंचे। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में जनमंच के माध्यम से लोगों से भेंट की। ग्राम पंचायतों के दौरे के अवसर पर सांसद ने आम लोगों की जरूरतों को सुना और उसके निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की योजनाओं का नतीजा है कि गांव से लेकर शहरों की तस्वीर बदल गई हैं। हर गांव में विकास हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ मिल रहा। लगातार जनहित में विकास के कार्य जारी हैं।

सांसद ने कहा कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तो उनके सामने कई चुनौतियां थी। लेकिन पिछले आठ साल के दौरान सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार ने भी विकास के मामले में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। जिससे सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ गई, आज कई सफल योजनाओं की चर्चा घर-घर में होती हैं। न सिर्फ चर्चा होती है, बल्कि हर घर में किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर सांसद राकेश सिंह ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो हेतु सांसद निधि से 40 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। जिसे सुनकर मौजूद जनता की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications