MP chuanv result के पहले घेराबंदी वाले बाजीगर एक्टिव, महाकौशल में इनको मिली कमांड!
MP chunav result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे की घड़ी करीब आते ही जहां एक तरफ उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ी हुई है तो वहीं बड़े उलटफेर की आशंकाओं ने बापी और हाई कर रखा हैं। इससे निपटने सबसे बड़ी पार्टी के एक बड़े नाम वाले प्रत्याशी और पूर्व मंत्री, महाकौशल अंचल में सुर्ख़ियों में हैं।
मसला पूर्व बहुमत के आंकड़े का है। यदि सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने से आंकड़ा डगमगाया तो क्षेत्रवार कुछ दिग्गजों को अपनी ताकत दिखाने चुना गया हैं। बात महाकौशल की करें तो पूर्व मंत्री रहे चुके मौजूदा विधायक और प्रत्याशी इसका किरदार निभाने में जुटे है। सबसे पहले निर्दलीय, सपा, बसपा के उन उम्मीदवारों पर नजरें गड़ी है, जिनकी जीतने की संभावना हैं।
सरकार बनने पर सुनहरे सियासी भविष्य और बड़ी कुर्सी या अन्य तरह के वादों की अभी से पेशकश की जा रही हैं। सामने वाला भी अपने भविष्य के नफा-नुकसान का आंकलन कर रहा है। इस सिलसिले में गुप्त जगहों पर सिलसिलेवार बैठक करने की भी चर्चा है। जो कुछ है अभी मुंह जुबानी ही है।

अतीत के पन्ने उलटने पर यही देखने में आया कि सूबे में सरकार बनने की राह महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड से ही निकली। इस बार चुनाव प्रचार और वोटिंग के अलग ट्रेंड ने सियासी दलों में बेचैनी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी। कुर्सी से लुढ़की सत्ता पिछली बार पैतरेबाजी से ही लौटी थी।
माइनिंग कारोबार से जुड़े बड़े नेता संभावित जीत वाले उन कांग्रेस प्रत्याशियों से भी संपर्क में हैं, जिनसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौरपर कभी मधुर संबंध रहे। खुद के रुतबे को सामने रखकर ऐसे लोगों को भी घेरा जा रहा हैं। सूत्र बताते है कि नतीजों में यदि नेताजी की पार्टी बहुमत से काफी दूर खड़ी रही और सरकार कांग्रेस की बनी तो मंत्रिमंडल गठन तक इंतजार किया जाएगा। उस दौर से निकलने वाले नाराज चेहरों को भी भांपा जाएगा। जोड़-तोड़ का गणित यदि फिट बैठा, 2020-21 जैसे परिदृश्य फिर देखने को मिल सकता हैं।
विधायक जी की दूर दृष्टि और महत्वाकांक्षा को भी सभी जानते हैं। पिछली बार चंबल में उनकी भूमिका को कोई नहीं भूला। मां लक्ष्मी की उनके ऊपर कृपा भी है। देवउठनी ग्यारस के बाद अब भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी जागृत अवस्था में आ जाने से उनका आत्मविश्वास भी मंत्री पद के लिए बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications