बेटी फंदे पर लटकी, मां की लाश बिस्तर पर, बेटा लापता; जबलपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक बंद मकान के अंदर मां-बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो घर का ताला तोड़कर लाशों को बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक मां का बेटा बीते बीस दिनों से लापता है। यह मामला जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दराहई मस्जिद के पास की है। घर में बेटी की लाश फंदे से लटकी मिली जबकि मां की बिस्तर पर।

Jabalpur murder case

घर के बाहर ताला और बेटा लापता होने के कारण हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है कि आखिर हत्या के पीछे की वजह क्या है।

शनिवार देर रात घर से तेजी से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। मगर अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस घटनास्थल पर रात के बजाय सुबह पहुंची। इसके बाद ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पता चला कि मां-बेटी की लाश पड़ी हुई है।

मरने वाली महिलाओं में मां शयमा साहू की उम्र 70 जबकि बेटी शिखा की उम्र 45 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी पुणे में हुई थी। आभी कुछ दिन पहले ही भाई उसे घर लेकर आया था। इसके बाद से बीते 20 दिनों से वह भी लापता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी चल रहा था।

आशंका लगाई जा रही है कि बेटे ने हत्या को अंजाम दिया है। इस घटना में परिवार की रिश्तेदार कविता साहू के मुताबिक संपत्ति को लेकर परिवार के बीच पहले से विवाद चलता था। फिलहाल पुलिस कॉल डीटेल के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आस-पास के लोगों से भी जांच पूछताछ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+