दया याचिकाओं का फास्ट ट्रेक में किया जाए निराकरण, मप्र के राज्यपाल ने अफसरों से की चर्चा

मप्र में लंबित दया याचिकाओं के मामले कई बार बड़ी बहस का मुद्दा बनते रहे है। इस सिलसिले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल बेहद गंभीर नजर आ रहे है। उन्होंने गृह, विधि-विधायी कार्य जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए

जबलपुर, 06 जून: मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि लंबित दया याचिकाओं का निराकरण फास्ट ट्रेक में किया जाना चाहिए। कारावास की अवधि 14 वर्ष की पूर्णता पर राहत प्रावधानों का गतिशीलता और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रथम नागरिक के रूप में अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा है कि व्यवस्था का स्वरूप ऐसा होना चाहिए जिसमें राहत के लिए सुपात्र व्यक्ति को एक दिन भी अतिरिक्त कारावास में नहीं रहना पड़े।

daya yachika

मप्र में लंबित दया याचिकाओं के मामले कई बार बड़ी बहस का मुद्दा बनते रहे है। इस सिलसिले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल बेहद गंभीर नजर आ रहे है। उन्होंने गृह, विधि-विधायी कार्य जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में चर्चा की। जिसमें संभागीय स्तर पर भी वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अधिकारी जुड़े। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राहत याचिका के सुपात्र को रिहाई की निश्चित तिथि की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। कार्य का भाव और भावना शीघ्रता से राहत प्रदान करना होना चाहिए।

jbp

पीड़ित के प्रति संवेदना और सहानुभूति जरूरी
दया याचिका के पात्र को राहत प्रावधानों का लाभ लेने के लिए आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विरूद्ध छोटे-मोटे अपराधों पर पुनर्विचार का कार्य समय-सीमा में किया जाना चाहिए। बैठक में राज्यपाल बोले कि शासकीय नौकरी सेवा का कार्य है। अधिनियम में प्रभावी कार्रवाई के लिए दिल और दिमाग में पीड़ित के प्रति संवेदना और सहानुभूति होना जरूरी है। संवेदनशीलता के साथ किए गए कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं।

ये भी पढ़े-सावरकर पक्के राष्ट्रवादी थे, अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका दायर करने को गांधीजी ने कहा था: राजनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+