Jabalpur News: 3 बच्चों की मां से शादी करने की जिद, मना करने पर उठाया गलत कदम

मध्य प्रदेश के जबलपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक ने उसे वक्त महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब महिला अपनी फूलों की दुकान पर बैठी हुई थी, तभी अचानक से युवक आया और महिला पर पेट्रोल डालकर माचिस की तीली से आग लगा दी।

युवक की इस हरकत के बाद महिला लगभग 45% तक झुलस गई, तो वहीं महिला को आग लगने वाला युवक भी लगभग 25% तक झुलस गया है। महिला और पुरुष दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Jabalpur

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। वह ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। वहीं महिला दुकान पर काम करती है ऑटो रिक्शा चालक यह युवक अक्सर महिला की दुकान पर आकर बैठता था, जहां महिला पति से विवाद के बाद अलग रहती थी। यह बात जैसे ही युवक को पता चली वैसे ही उसने महिला से शादी करने की जीत की है। वहीं महिला के मना करने पर युवक गुस्सा हो गया, और पेट्रोल छिंड़ककर महिला को आग लगा दी। यह घटनाक्रम देख आसपास के लोग चौंक गए, और महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल महिला और पुरुष दोनों का ही इलाज जारी है। उधर, पुलिस सब पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रहती है, जहां महिला के साथ दो बच्चे रहते हैं। वहीं एक लड़की पति के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि, ऑटो रिक्शा चालक युवक लगातार महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते परेशान होकर महिला ने ऑटो रिक्शा चालक को शादी के लिए मना कर दिया था। महिला का शादी से इंकार करना ऑटो रिक्शा चालक को पसंद नहीं आया, और उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वहीं यह घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: ब्रजेश बनकर शादीशुदा लड़की के साथ गलत काम करता था फारुख, हिंदू संगठन ने पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+