Indore News: ब्रजेश बनकर शादीशुदा लड़की के साथ गलत काम करता था फारुख, हिंदू संगठन ने पकड़ा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से नाम और पहचान छिपाकर महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है, जहां शहर के विजयनगर स्थित एक होटल में हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दबिश देकर युवक को शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की है।
युवक और महिला के होटल पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन भी होटल पहुंच गए थे जहां हिंदूवादी संगठन जब होटल का रूम खोल कमरे में घुसे तो फारूक नाम का युवक वहां शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।

आरोपी युवक ने बताया कि, उसने अपने दोस्त के बृजेश नाम की फर्जी आईडी कार्ड पर होटल का रूम बुक कराया था, जबकि युवक का असली नाम फारूक है, और वह रीवा का रहने वाला है। वह इंदौर में शादीशुदा लड़की के साथ पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में था, जिसके बाद दोनों अक्सर इसी तरह मिला करते थे। शादीशुदा लड़की के बारे में बताया जाता है कि, उसने कुछ साल पहले शादी की थी, जिसके बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया था। वहीं अब लड़की की ऐसा हरकत से पति अक्सर परेशान रहता है।
हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की माने तो फारूक इससे पहले भी अलग-अलग लड़कियों के साथ होटल में रह चुका है, जहां एक बार फिर वह शादीशुदा लड़की के साथ होटल में रुका था, जहां उसने अपनी नाम और पहचान छिपाई है। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग होटल पहुंचे, और होटल का रूम खुलवाया, जहां रूम खुलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग दंग रह गए, जहां लड़का और शादीशुदा लड़की आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की, और उसे पुलिस को सौंप दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP पार्षद पर आरोप, मदद के बहाने महिला के साथ किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications