15 दिन में दूल्हा चेंज कर लेती है यह दुल्हन, राजस्थान-मध्य प्रदेश के 7 लड़कों से की शादी
जबलपुर, 3 फरवरी। मिलिए 28 साल उर्मिला अहिरवार से। यह वो युवती है जो 15 दिन बाद ही दूल्हा बदल लेती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात लड़कों से शादी रचा चुकी है।

आठ साल पहले हुई थी शादी, पति की मौत
दरअसल, उर्मिला लुटेरी दुल्हन है, जो अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जी शादी की वारदातों को अंजाम दे रही है। पुलिस पकड़ में आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लुटेरी दुल्हन उर्मिला मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के धनवंतरि नगर की सांई कॉलोनी की रहने वाली है। आठ पहले उर्मिला की शादी अजय अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद अजय की अचानक मौत हो गई।

चंडी मेले में हुई मुलाकात प्यार में बदली
पति अजय की मौत के बाद उर्मिला मायके आकर रहने लगी। मजदूर पिता प्रभु अहिरवार और मां बसंती के साथ रहने लगी थी। उर्मिला सिलाई करके अपना खर्च चलाने लगी। मायके में रहने के दौरान उर्मिला की चंडी मेले में राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी भागचंद कोरी से मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हो गया।

पड़ोसी संग मिलकर बनाई गैंग
उर्मिला के पड़ोस में ही अर्चना बर्मन रहती है। दो साल पहले उर्मिला की मुलाकात अर्चना ने श्याम से कराई। श्याम गंगानगर में रहता है। फिर इस गैंग में अमर सिंह पटेल की एंट्री हुई। इन सभी को रुपयों की जरूरत थी, इसलिए लुटेरी दुल्हन की गैंग बनाई। अमर सिंह पटेल और श्याम दलाल का काम करने लगे। वे उम्रदराजों की तलाश करते, जिनकी शादी नहीं हो रही होती।

ये सात युवक बने दूल्हे
मध्य प्रदेश लुटेरी दुल्हन की इस गैंग ने दो साल पूर्व पहला शिकार जयपुर के 35 विजय का किया। उर्मिला व विजय की शादी करवाई। फिर 15 दिन रुपए-जेवर लेकर फरार हो गई। तलाक केस तक बात पहुंच गई। इसी तरह मध्य प्रदेश के सागर जिले, दमोह के पथरिया निवासी 38 वर्षीय मोमावली को फंसाया। इनके अलावा राजस्थान के धौलपुर व राजाखेड़ा के दो युवकों, जयपुर के एक युवक व जबलपुर के युवक के साथ फर्जी शादी की।

41 साल के शख्स को फंसाया
लुटेरी दुल्हन गैंग ने 2 फरवरी 2022 को सातवां शिकार जबलपुर जिले के भीमगढ़ छपरा सिवनी निवासी 41 साल के दशरथ पटेल को बनाया। मंगलवार को कोर्ट स्थित मंदिर में शादी के कुछ देर बाद गहने और नकदी लेकर उर्मिला भाग गई। उसकी पड़ोस की अर्चना बर्मन पकड़ी गई और पूरी गैंग का खुलासा हो गया।

लुटेरी दुल्हन गैंग के चार सदस्य पकड़े गए
मध्य प्रदेश की ओमती थाना पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले इस गिरोह का खुलासा करते हुए चार सदस्यों को पकड़ा है। इनमें लुटेरी दुल्हन उर्मिला अहिरवार (रेनू राजपूत), नेहरू नगर पहाड़िया गढ़ा निवासी अर्चना बर्मन (अर्चना राजपूत नाम से रेनू की मौसी बनी थी), शाही नाका गढ़ा निवासी अमर सिंह ठाकुर (रेनू का चाचा) और भागचंद कोरी (उर्मिला का प्रेमी) शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications