MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ₹2000 के नोट बंदी पर PM मोदी की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की
देश मे ₹2000 की नोट बंदी पर प्रदेश कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने नोटबंदी पर पीएम मोदी की तुलना तुगलक वंश के शासक मोहम्मद बिन तुगलक से कर डाली।

MP KI News: देश में आरबीआई द्वारा ₹2000 के नोट बंद करने को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तुलना तुगलक वंश के सनकी शासक मोहम्मद बिन तुगलक से कर दी। उन्होंने कहा कि हम लोग बचपन में एक शासक के बारे में पढ़ते आए मोहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का बादशाह था, जो अपनी राजधानी कभी दौलताबाद बनाता था, तो कभी दिल्ली। लगता है मोदी जी उसकी ट्रेनिंग लेकर आए हैं।
बता दे गोविंद सिंह जबलपुर में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे इस दौरान उन्होंने एमपी बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा पर पत्नी और ससुर को गलत तरीके से उच्च सरकारी पद पर बैठाने का आरोप भी लगाया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर 2000 के नोट बंद करने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से तुगलक रातों-रात फैसले लेता था और किसी से पूछता नहीं था, वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अचानक कोई भी फैसला ले लेते हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की जब नींद खुलती है, तब वे रात के 12 बजे कहते हैं कि जीएसटी चालू। एक दिन रात के 8 बजे कहते हैं कि ₹500 के नोट कागज हो गए है। अब कल रात को फिर वैसा ही कर दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी पहले आप ने बीजेपी की काली कमाई को गुजरात के सहकारी बैंकों के जरिए जमा की।'
₹2000 का नोट चालू करने की जरूरत क्या थी?
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या जरूरत थी जो आपने ₹2000 का नोट चालू किया अगर ₹2000 का नोट चालू किया था तो क्या कारण है कि अब नोट बंद कर रहे हैं इसका जवाब पीएम मोदी को देना चाहिए। देश की जनता पीएम मोदी से जवाब चाहती है। देश की जनता के सामने पीएम मोदी स्पष्टीकरण दें कि हमने इस वजह से ₹2000 के नोट को छापा और अब इस वजह से इस नोट को बंद कर रहे हैं। नोट छापने में कितनी संपत्ति खर्च हुई इसका भी जवाब प्रधानमंत्री दें।












Click it and Unblock the Notifications