Jabalpur News: लेडी तस्कर की मदद से राजधानी दिल्ली जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 3 लोग अरेस्ट
जबलपुर, 28 सितंबर: लगता है कि गांजा तस्करों के लिए मप्र की जबलपुर सीमा महफूज है। यही वजह से इस अवैध धंधे में लिप्त तस्कर इस शहर के रास्तों से गुजरते हुए पकड़े जा रहे है। जबलपुर की बरगी पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए कीमत का 187 किलो गांजा बरामद किया है। विशाखापट्टनम से गांजे की यह खेप राजधानी दिल्ली के लिए चली। लेकिन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तस्करी में लिप्त तीन लोगों के साथ यह खेप बरामद कर ली।

जबलपुर जिले के बरगी हिनौता इलाके से जब लाल रंग की यह कार गुजर रही थी, तो वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों की करतूत का भंडाफोड़ हुआ। संदिग्ध कार में बैठी एक महिला और अन्य दो लोगों से पूछताछ के बाद जब तलाशी ली तो बोरियों में 187 किलो गांजा मिला। आरोपियों को हिरासत में लेकर जब थाने में पूछताछ की गई तो पता चला कि यह खेप दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कारवाई के दौरान कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश भी की। जब कार का पीछा किया जा रहा था तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसी। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को निकलवाकर आरोपियों के साथ थाने लाया गया।
पुलिस से बचने महिला को साथ लेकर चले
बरगी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि पुलिस से बचने के लिए वह महिलाओं को गाड़ी में साथ लेकर चलते है। ताकि किसी भी जगह चेकिंग में न पकड़े जाए। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के रायसेन, नरसिंहपुर और होशंगाबाद जिले के रहने वाले है। कई सालों से वह गांजे की बड़ी बड़ी खेप एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाते आ रहे हैं। आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी है। इससे पहले भी कई गांजा तस्करी में पकड़े जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications