Ladli Behna Yojana लागू करने पर जबलपुर में सीएम शिवराज का हितग्राही महिलाओं ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश में महिलाओं की जुबां पर लाड़ली बहना योजना के हर तरफ चर्चे हैं। जब सीएम शिवराज जबलपुर पहुंचे तो बहनों ने उनके काफिले को रोक लिया। फिर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Ladli Behna Yojana Beneficiary women: लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने मध्य प्रदेश की महिलाओं में होड़ मची हैं। सरकार की महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच की समाज भी सराहना कर रहा हैं। सीएम शिवराज जब जबलपुर पहुंचे तो सबसे पहले इन्ही हितग्राही महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे। यहां प्रबुद्ध जनों के बीच संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के पहले बीजेपी महिला मोर्चा के साथ लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं से मिले। फूलमालाओं और गुलदस्तों से उनको लाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर के नौदरा ब्रिज पर महिला मोर्चा की सदस्यों ने लाडली बहना योजना प्रारम्भ करने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की इस योजना को प्रारम्भ करने के लिये उनका आभार जताया गया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने सम्बोधन में लाडली बहना योजना को बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का मान सम्मान और इज्जत बढाना उनकी जिंदगी का लक्ष्य है। कई बार गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की बहनों को उन्होंने हजार-पाँच सौ रुपये के पीछे परेशान होते देखा है। लाडली बहना योजना अब ऐसी बहनों के हाथ में पैसा देगी और इससे उनका आत्मविश्वास और परिवार में मान सम्मान बढेगा। प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रूपये की राशि से वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। श्री चौहान ने कहा कि बहनों की इज्जत और सम्मान बढ़ाना उनकी जिंदगी का लक्ष्य है, बहनों के चेहरे पर मुस्कराहट आयेगी तो उनकी जिंदगी सफल हो जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में जबलपुर में जल्दी ही लाडली बहना सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहनों ने उन पर जो विश्वास उन पर जताया है उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। उनकी सरकार बहनों की जिंदगी को बेहतर बनायेगी। चौहान ने महिला मोर्चा की सदस्यों से लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के आवेदन भरवाने आगे बढ़कर कार्य करने का आव्हान भी किया। उन्होंने कहा कि आवेदन को ऑन लाइन भरने का पैसा भी सरकार दे रही है। बहनों को आवेदन भरने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़े- Ladli Behna Yojana: जबलपुर में आवेदन का आंकड़ा 2 लाख पार, सीएम शिवराज की मुरीद हुई महिलाएं












Click it and Unblock the Notifications