Ladli Behna Yojana: जबलपुर में आवेदन का आंकड़ा 2 लाख पार, सीएम शिवराज की मुरीद हुई महिलाएं

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज की हाल ही लॉन्च हुई महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना के प्रति आवेदकों में गजब का उत्साह हैं। बिना किसी परेशानी के योजना के लिए आवेदन हो रहे हैं।

jabalpur

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जिले में ऑनलाइन दर्ज हुये आवेदनों की संख्या दो लाख के करीब पहुँच गई है । गुरुवार की रात 8 बजे तक 1 लाख 99 हजार 547 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री हो चुकी थी । योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन पत्र प्राप्त करने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगाये जा रहे शिविरों में गुरुवार को 11 हजार 358 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किये गये।

जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस चित्रांशु त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 25 मार्च से शुरू हुई आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत ग्यारह दिनों में नगर निगम जबलपुर में 53 हजार 040, जनपद पंचायत मझौली में 20 हजार 959, जनपद पंचायत शहपुरा में 20 हजार 111, जनपद पंचायत जबलपुर में 19 हजार 326, जनपद पंचायत पाटन में 18 हजार 567, जनपद पंचायत सिहोरा में 17 हजार 168, जनपद पंचायत कुंडम में 16 हजार 360, जनपद पंचायत पनागर में 16 हजार 158, नगर पालिका सिहोरा में 4 हजार 682, नगर परिषद कटंगी में 2 हजार 273, नगर पालिका पनागर में 1 हजार 913, नगर परिषद पाटन में 1 हजार 816, जबलपुर केंट में 1 हजार 716, नगर परिषद शहपुरा में 1 हजार 652, नगर परिषद मझौली में 1 हजार 509, नगर परिषद बरेला में 1 हजार 362 तथा नगर परिषद भेड़ाघाट में 955 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री की गई है । मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े -MP Ladli Behna Yojana: बैंकों में महिलाओं के लिए बनाई जाएंगी हेल्प डेस्क, आवेदक महिलाओं में उत्साह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+