Jabalpur में बन रहा राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथ शाह का संग्रहालय, गृह मंत्री अमित शाह ने की थी घोषणा
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर की माटी कई क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं से आज भी संचित हैं।तोपों के मुंह पर बांधकर अंग्रेजों ने राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथ शाह को उड़ा दिया था। देश की आजादी के लिए हंसते हंसते कुर्बानी देने वाले इन शहीदों की यादों को संजोने का संग्रहालय का निर्माण हो रहा हैं।
सन् 1857 की क्रांति के नायक तथा देश और धर्म की रक्षा के लिये अंग्रेजों से लड़ते हुये अपने प्राणों की आहुति दी गई थी। जनजातीय नायक राजा शंकरशाह और उनके कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदानों से भावी पीढी को अवगत कराने एल्गिन हॉस्पिटल के सामने बनाये जा रहे संग्रहालय और स्मारक के निर्माण कार्य का बुधवार को कलेक्टर सौरभ कुमार ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संग्रहालय से संबंधित सभी कार्यो को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये है। राज्य शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बनाये जा रहे इस संग्रहालय और स्मारक की आधारशिला देश के गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2021 में 18 सितम्बर को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में रखी थी। गैरीसन ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

गौंडवाना साम्राज्य के शासक राजा शंकरशाह और उनके सुपुत्र कुंवर रघुनाथ शाह द्वारा देश की आजादी की अलख जगाने किये बलिदानों और उनकी वीर गाथाओं को संजोकर रखने बनाये जा रहे इस संग्रहालय में पांच गैलरियां बनाई जा रही है। ये दीर्घायें गोंडवाना जनजाति, स्वतंत्रता की गूंज: 1857 का विद्रोह, राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान, 52वीं रेजीनेंट का इतिहास और रानी फुलकुंवर एवं मानकुंवर बाई की कहानियों पर केन्द्रित होगी। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह से जुड़े इन वृत्तान्तों को अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर आडियो- वीडियो के माध्यम से इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications