Khelo India:जबलपुर में खो खो गेम में बवाल, मैच रेफरी पर भड़के पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी, दिल्ली को जिताने का आरोप

Khelo India Youth Game में एमपी के जबलपुर में विवाद हो गया। पश्चिम बंगाल और दिल्ली की खो-खो टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। रेफरी पर गलत डिसीजन देने का आरोप है।

game

Khelo India Youth Game Kho-Kho in Jabalpur: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मध्य प्रदेश के जबलपुर में खो-खो के मुकाबले हो रहे हैं। गुरूवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की टीमों के बीच हुआ मुकाबला विवादों में घिर गया हैं। दोनों ही टीमों के बीच जब सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा था, तो मैच रेफरी के डिसीजन को लेकर पश्चिम बंगाल के कोच और खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

jabalpur
एमपी के जबलपुर में खेलो इंडिया 2022 के खो-खो के मुकाबले हो रहे है। गुरुवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की टीम के बीच मुकाबला था। मैच जब शुरू हुआ तो दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन बीच में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को बार-बार आउट दिए जाने को लेकर विवाद हो गया। मैच के दौरान बंगाल टीम के कोच और खिलाड़ी इकठ्ठा हो गए और रेफरी पर मनमानी के आरोप लगाए। टीम के खिलाड़ियों ने रेफरी पर मैच के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।
game

इस मैच में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 2 अंक से हरा दिया। हालाँकि खो-खो संघ के पदाधिकारी किसी भी तरह के विवाद से इंकार करते रहे, लेकिन हंगामे का एक वीडियो जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और आक्रोशित खिलाड़ियों को शांत करने मोर्चा संभालना पड़ा । पश्चिम बंगाल टीम के कैप्टन असीम सरकार ने कहा कि दिल्ली को जिताने के लिए पिछली बार खेलो इंडिया गेम में भी ऐसा ही हुआ था। वहां पर भी हमें जबरन आउट दिया गया ताकि दिल्ली जीत जाए। उन्होंने कंपटीशन मैनेजर सुमित भाटिया पर दिल्ली को जिताने का आरोप लगाया। उधर संघ का कहना था कि सभी आरोप निराधार है, कुछ गलत फहमी के कारण ऐसा हुआ है। रेफरी के सभी निर्णय नियम मुताबिक रहे है। मामले को जबरन तूल दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+