Jabalpur News: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की हर्ष फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की मौत, शादी में हुई घटना
एक घर में लगुन कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से शहर पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। एक घर में लगुन कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से शहर पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कि वास्तव में घटना की वजह क्या रही?

यह घटना जबलपुर ब्यौहारबाग़ क्षेत्र में सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता के रिश्तेदार के घर पर शादी हैं। उनके यहां मंगलवार की रात लगुन का कार्यक्रम था। सभी मेहमान आए हुए थे। जिसमें डांस का कार्यक्रम भी रखा गया था। आयोजन में दिल्ली से राहुल पिल्ले नाम का युवक भी पहुंचा था। राहुल के पिता जबलपुर में आईजी ऑफिस में हेड कॉन्स्टेबल है। बताया गया कि लगुन प्रोग्राम के दौरान घर के लोग डांस कर रहे थे। तभी हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान एक गोली डांस कर रहे राहुल को लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।
Recommended Video

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। खून से लथपत राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए है। बताया गया है कि प्रद्दुमन पिल्ले ने हर्ष फायरिंग की थी। उसी वक्त एक गोली राहुल को लगी। पुलिस अन्य एंगिल पर भी मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा पीएस पिल्ले का कहना है कि रात नौ बजे कार्यक्रम में डांस शुरू हुआ था। तभी हर्ष फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाला बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे का साला है। मृतक के पिता वासु पिल्ले का दो माह पहले हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ है। बेटे की मौत की खबर सुनकर वासु पिल्ले गहरे सदमे में है। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।












Click it and Unblock the Notifications