दिल है कि मानता नहीं! पत्नी के सलवार सूट पहनकर चोरी करने वाले चोर ने जेल से छूटते ही अब किया ये नया कारनामा

जबलपुर, 22 सितंबर: पिछले दिनों आपने मप्र के जबलपुर में अजब-गजब चोरी की वारदात के बारे में पढ़ा होगा, जिसमें चोर अपनी पत्नी का सलवार सूट पहनकर वारदात को अंजाम देता था। CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े जाने के बाद उसने कसम खाई थी, वो दोबारा कभी चोरी नहीं करेगा। लेकिन 'उसका दिल है के मानता ही नहीं'...जमानत पर जेल से बाहर आते ही फिर उसने कई घरों को अपना शिकार बनाया। इसके लिए वह दिन में ऑटो से घूम-घूमकर रेकी करता था और रात में वारदात को अंजाम दे रहा था।

चोर चोरी से जाये हेरा फेरी से न जाये

चोर चोरी से जाये हेरा फेरी से न जाये

ऐसा लगता है जैसे हिंदी की यह कहावत खेमसिंह मरावी जैसे चोरों के लिए ही बनी हो। पिछले दिनों जबलपुर में पत्नी का सलवार सूट पहनकर चोरी करते, यह बेनकाब हुआ था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इसे, जिस ढंग से ट्रीट किया, लगा था कि जेल पहुंचकर यह सुधर जाएगा। लेकिन यह तो आम चोरों से दस कदम आगे निकला है। हफ़्ते भर के अंदर जमानत पर यह जेल से बाहर आ गया। फिर अलग-अलग जगहों पर कई वारदातों को अंजाम दिया।

7 चोरी, 11 लाख का माल बरामद

7 चोरी, 11 लाख का माल बरामद

जेल से जमानत पर बाहर आते ही इसने शहर के अलग-अलग इलाकों में 7 जगह चोरी करना कबूल की है। गढ़ा क्षेत्र में रमाकांत नेता के घर हुई, लाखों की चोरी के सिलसिले में इसे दोबारा गिरफ्तार किया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक इस बार आरोपी के चोरी करने का अलग-अलग तरीका था। यह अपने ऑटो से दिनभर सुनसान कॉलोनियों में घूमता था। रेकी करने के बाद रात में सूने घरों में घटना को अंजाम देता था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के कब्जे से नकदी, सोने के जेवरात समेत 11 लाख का माल बरामद किया गया है।

घर वाले करते थे आरोपी की मदद

घर वाले करते थे आरोपी की मदद

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अपराधिक वारदातों को अंजाम देता चला आ रहा है। परिवार के लोग भी खेमसिंह की मदद में पूरी तरह से तैयार रहते थे। घर वालों को जैसे ही मालूम चलता कि खेमसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तो जेल पहुंचते ही परिजन उसकी जमानत के लिए महंगे वकील से कोर्ट में अर्जी लगवाते थे। यही वजह रही कि खेमसिंह जब-जब जेल पहुंचा, इसे बाहर आने में दो हफ़्ते से ज्यादा का वक्त नहीं लगा।

सलवार सूट पहनकर भी की चोरी

सलवार सूट पहनकर भी की चोरी

शहर के मदनमहल क्षेत्र में मुकेश उपाध्याय के घर चोरी करते यह शख्स सीसीटीवी में कैद हुआ था। फुटेज में यह सलवार सूट पहने हुए नजर आया था। शुरुआत में पुलिस भी हैरान थी कि मुकेश के घर किसी महिला ने वारदात को अंजाम दिया या फिर किन्नर ने। लेकिन जब मौके से बरामद हुई हथौड़ी ने पुलिस को खेमसिंह तक पहुंचा दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलतया डिंडोरी जिले का रहने वाला है। वह सिर्फ चोरी के मकसद से ही कई सालों से जबलपुर में रह रहा है। यहां CCTV फुटेज से पकड़े जाने के बाद आरोपी बाद में ऐसे घरों से DVR भी चुरा लेता था। ताकि पुलिस पहचान न कर सकें।

पुलिस की कोशिश आरोपी को न मिले जमानत

पुलिस की कोशिश आरोपी को न मिले जमानत

इस बार आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को ऐसे सबूत मिले है, जिसके आधार पर राज्य के अन्य जिलों में भी इसकी अपराधिक वारदातों का पता लगाने की संभावना है। पुलिस दावा कर रही है कि इस बार खेमसिंह को इतने जल्दी जमानत नहीं मिलेगी। साथ ही परिवार के उन लोगों की हिस्ट्री भी पता की जा रही है, जो इसको जमानत दिलाने में मदद करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+