Jabalpur News: ऐसा 'विकास' आपने नहीं देखा होगा, जबलपुर में ट्रक हटाए बिना बना दी सड़क Video viral

कलाकारों की कमी नहीं, एक ढूंढो कई मिलेंगे। कुछ अपने अच्छे काम के बलबूते अपनी पहचान बनाते है, तो कुछ ऐसे कारनामा कर देते है, जो दूसरे रूप में चर्चा का विषय का बन जाते है। मप्र के जबलपुर के एक इलाके में बनी रोड की ऐसी ही चर्चा हो रही है। ठेकेदार और नगर निगम पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने रोड पर खड़े जब्ती के ट्रक के आजू-बाजू से सड़क बना डाली। ट्रक जहां का तहां खड़ा है। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा।

jabalpur

तस्वीर में सीसी रोड पर खड़े इन ट्रक को देखकर कोई भी कहेगा कि ये शायद किसी हाईवे किनारे खड़े है। आगे पीले रंग का ट्रक जिस जगह खड़ा है, उस हिस्से पर सड़क निर्माण नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर अब इसी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। क्षेत्र के रहने वाले और इस रस्ते से गुजरने वाले लोग भी इस निर्माण कार्य को देखकर अपना माथा पीट रहे है। अधारताल पचमठा मंदिर तक 44 लाख की लागत से इस रोड का निर्माण कार्य हुआ। नगर निगम के जिम्मे इस निर्माण कार्य का अफसरों ने भी निरीक्षण किया। फिर ठेकदार की पीठ भी ठोकी कि उसने बहुत शानदार रोड बनाई है। लेकिन उनकी नजर में सड़क पर खड़े इस ट्रक पर नहीं। हैरानी की बात यह भी इस सड़क का क्षेत्रीय विधायक ने भी लोकार्पण कर दिया।

बताया गया कि यहां तालाब किनारे काफी वक्त पहले अस्थाई रूप से पुलिस थाने का संचालन होता था। उस वक्त कुछ ट्रक जब्त किए गए थे। तभी से यह पीला ट्रक भी रोड पर खड़ा है। ठेकेदार को इतनी जल्दी थी, कि वह ट्रक हटने का इंतजार तक नहीं कर सका। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल होते ही अधिकारी हरकत में आए है। उनका कहना है कि इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही है और उससे छूटे हुए हिस्से को भी बनवाया जाएगा। इस बीच आम लोगों का कहना है कि ये गनीमत थी कि बीच सड़क में कोई दीवार नहीं खड़ी थी, वरना ठेकेदार दीवार हटाये बिना ही पूरी सड़क का निर्माण करके फुर्सत हो जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+