Jabalpur में रामनवमी के आयोजन में अग्निकांड, पूर्णाहुति के वक्त यज्ञशाला हो गई स्वाहा, कोई जनहानि नहीं

एमपी के जबलपुर में रामनवमी के धार्मिक आयोजन में अचानक अग्नि दुर्घटना हो गई। यज्ञ के दौरान पंडाल जलकर ख़ाक हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

jabalpur

Jabalpur Ramnavami event Fire inciden: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रामनवमी के अवसर पर मुर्रई गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन के वक्त भीषण आग लग गई। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन यज्ञ का आयोजन किया गया था। पूर्णाहुति के वक्त अचानक आग लग गई। जिससे वहां का पंडाल जलकर ख़ाक हो गया।

यह अग्नि हादसा जबलपुर के मुर्रई गांव में हुआ। यहां क्षीर वाली दाई के नाम से देवी जी का एक मन्दिर हैं। जहां नवरात्र में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ती हैं। नौ दिनों तक यहां कई आयोजन होते हैं। इस बार आखिरी दिन यज्ञ का आयोजन था। इसके लिए वेदी स्थल बनाया गया था। उसकी छत चारे ढाकी गई थी। बड़ी तादात में जुटे श्रद्धालु यज्ञ में आहूतियां देने पहुंचे। जब पूर्णाहुति का वक्त आया तो अचानक आग की लपटों से यज्ञशाला घिर गई। जिससे आयोजन स्थल पर भगदड़ जैसा माहौल निर्मित हो गया। लोग यज्ञ स्थल छोड़कर सुरक्षित जगहों की तरफ भागे। थोड़ी ही देर में पूरी यज्ञ शाला आग में ख़ाक हो गई।

पुलिस को जब मामले की खबर लगी, फ़ौरन घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची। तब कही आग पर काबू पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने यज्ञ की आग की लपटों की वजह से हादसा होना बताया हैं। राहत की बात यह थी कि यज्ञ शाला खुले स्थान पर बनाई गई थी। जिससे हादसे के वक्त लोग आसानी से दौड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। कटंगी थाना प्रभारी के मुताबिक घटना कैसे हुई, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि चारे की छत और बल्लियों के सहारे बनाई गई यज्ञशाला यज्ञ की ऊंची लपटों की वजह से चपेट में आई। पुलिस ने कुछ श्रद्धालुओं के भी बयान दर्ज किए हैं। वही आयोजनकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही हैं। नवरात्र के मौके पर यहां नौ दिनों तक कई धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+