Jabalpur Railway Station हो जाएगा इतिहास, पहचाना जाएगा रानी दुर्गावती जंक्शन, सांसद राकेश सिंह का प्रस्ताव
यदि जबलपुर सांसद राकेश सिंह की मांग मान ली गई, तो जबलपुर रेलवे स्टेशन ‘रानी दुर्गावती’ के नाम से पहचाना जाएगा। नाम बदलने के लिए रेलवे को प्रस्ताव दिया गया।

Jabalpur Railway Station: मध्य प्रदेश के एक और प्रमुख रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की डिमांड हुई है। पश्चिम मध्य रेल जोन मुख्यालय के जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम 'रानी दुर्गावती' करने की मांग बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने की है। दो साल पहले भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति हुआ। दरअसल गोंड साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती से इस क्षेत्र की कई यादें जुड़ी हैं। करोड़ों की लागत से इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की भी कवायद चल रही हैं। जो हाईटेक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो बहुत जल्द मध्य प्रदेश के प्रमुख जबलपुर स्टेशन का नाम भी बदल जाएगा। ठीक भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की तरह। जो अब रानी कमलावती स्टेशन के नाम से पहचाना जाता है। इसी तरह जबलपुर जंक्शन, आपको रानी दुर्गावती जंक्शन के रूप में याद रखना होगा। इस लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने नाम बदलने की डिमांड की है। पश्चिम मध्य रेल जोन मुख्यालय के कई अफसरों के साथ बैठक के दौरान सांसद ने यह प्रस्ताव रखा है। साथ ही संसदीय क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों के विकास कार्यो, यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के संचालन के संबंध में भी चर्चा की।

पहले से ही जबलपुर समेत भोपाल, बीना और सतना स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका हैं। जबलपुर के लिए लगभग 300 करोड़ का बजट अनुमानित है। जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग करने वाले सांसद राकेश सिंह का कहना है कि वह इस सिलसिले में रेल मंत्री और विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

रानी दुर्गावती का समाधि स्थल भी है और आजादी की लड़ाई के वक्त की कई यादें जुड़ी हैं। यहां मदनमहल स्टेशन भी हैं। जिसका नाम मदनमहल किले की वजह से रखा गया था। जिसे गोंड शासक राजा मदन शाह ने बनवाया था। जबलपुर स्टेशन का नाम बदलने प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से सिफारिश करेगी, फिर प्रस्ताव पारित होते ही गजट नोटिफिकेशन आएगा।












Click it and Unblock the Notifications