Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur Private Hospital: अग्निकांड की जांच के निर्देश, सरकार ने बनाई कमेटी, एक महीने में देगी रिपोर्ट

जबलपुर, 01 अगस्त: मप्र सरकार ने जबलपुर के न्यू लाईफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए है। हादसे की पूरी जांच कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यों की कमेटी करेगी। आपको बता दें कि सोमवार की दोपहर अस्पताल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत गई और 5 अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए है।

Recommended Video

    मप्र के जबलपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 4-5 मरीजों के जलकर मौत होने की खबर है, राहत बचाब के लिए टीमें पहुंची है
    fire

    राज्य सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने जांच के निर्देश दिए है। सरकार की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक पूरे मामले की जांच सदस्यीय कमेटी करेगी। जिसमें कमिश्नर अध्यक्ष होंगे और अन्य तीन अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। समिति को जांच के बाद अपना प्रतिवेदन एक माह के भीतर राज्य शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है।

    1. डॉ. संजय मिश्रा (सयुंक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग)
    2. आर के सिंह ( सयुंक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश)
    3. अरविंद बोहरे (अधीक्षण यंत्री विद्युत सुरक्षा)
      inquiry order for jabalpur fire

    कमेटी इन बिंदुओं पर करेंगी पूरे मामले की जांच
    दरअसल जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में यह दर्दनाक हादसा हुआ, उसके बाद कई सवाल उठ रहे है। तीन मंजिला अस्पताल जिस इलाके में संचालित हो रहा था, वहां आग लगने की कारणों फिर उससे बचने के इंतजामों की जांच होगी। सरकार की ओर जांच के लिए जो बिंदु तय किए है, उसके अलावा यदि कमेटी जांच के लिए अन्य बिंदुओं को शामिल करना चाहती है, तो उसका शासन की ओर कमेटी को अधिकार दिया है। शासन की ओर दिए गए जांच के बिंदु इस प्रकार है-

    • अस्पताल में अग्निकांड की मुख्य वजह क्या रही?
    • अस्पताल में फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी से सबंधित अनुमतियां
    • नगर पालिका अधिनियम के प्रावधान अनुसार भवन अनुज्ञा सबंधी अनुमतियां
    • अस्पताल संचालित करने का रजिस्ट्रेशन और वर्तमान में वैधानिक स्थिति
    • जितनी अनुमतियां ली गई, मापदंडों के मुताबिक वर्तमान में उसकी स्थिति क्या रही?
      JBP HOSPITAL 1
      JBP HOSPITAL

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+